मंगलवार, 23 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

दिल्ली के wifi हॉटस्पॉट एरिया लिस्ट इन हिंदी?

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में 109 जगहों पर फ्री वाईफाई सेवा का उद्घाटन किया। इन जगहों पर हॉटस्पॉट लगाए जा चुके हैं।

दिल्ली के wifi हॉटस्पॉट एरिया लिस्ट इन हिंदी?

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में 109 जगहों पर फ्री वाईफाई सेवा का उद्घाटन किया। इन जगहों पर हॉटस्पॉट लगाए जा चुके हैं। दिल्ली दुनिया का पहला शहर बन गया है जहां सरकार की तरफ से फ्री वाईफाई की सुविधा दी जा रही है। इस मौके पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के 4 हजार बस स्टॉप पर हॉटस्पॉट लगाए जाएंगे। इसके अलावा 7 हजार अन्य जगहों पर भी हॉटस्पॉट लगाने की तैयारी की जा रही है। हॉटस्पॉट के जरिए करीब 200 एमबीपीएस की स्पीड मिलेगी।

विज्ञापन
delhi wifi non fiii

पहले चरण में 10 विधानसभा क्षेत्र में इन 109 हॉटस्पॉट को इंस्टॉल किया गया है। अरविंद केजरीवाल ने वादा किया है कि वह हर विधानसभा में 100-100 हॉटस्पॉट लगाएंगे। आइए उन जगहों की लिस्ट के बारे में जानते हैं जहां फ्री वाईफाई की सुविधा शुरू हो गई है।

delhi wifi non

केजरीवाल ने कहा कि 1100 हॉटस्पॉट लग जाएंगे। 6 महीने के अंदर 11 हजार हॉटस्पॉट पूरी दिल्ली में लग जाएंगे। हर 500 मीटर पर लोगों को एक वाईफाई कनेक्शन मिलेगा। अभी शुरुआत में हर आधे किलोमीटर में यह सुविधा मिलेगी। हर हॉटस्पॉट का दायरा 100 मीटर का होगा। हर व्यक्ति हर महीने 15 जीबी डेटा इस्तेमाल कर सकेगा। रोज अधिकतम 1.5 जीबी डेटा मुफ्त मिलेगा। इसकी स्पीड 100 एमबीपीएस की होगी। कुछ जगहों पर 200 एमबीपीएस की भी स्पीड मिलेगी। एक हॉटस्पॉट पर 150 से 200 लोग इंटरनेट से कनेक्ट हो सकेंगे।

यह भी पढ़े:काले होठ गुलाबी करने के उपाय?

S

Shashwat

शशवत News4Social के वरिष्ठ संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय घटनाक्रम, ताज़ा समाचार और सामान्य ज्ञान से जुड़े विषयों पर लिखते हैं, और जटिल जानकारी को सरल व तथ्यपरक भाषा में पाठकों तक पहुँचाने पर ज़ोर देते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →