गुरूवार, 25 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

काले होठ गुलाबी करने के उपाय?

गुलाबी होंठ किसी भी महिला की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं. कुछ महिलाएं तो लिपस्टिक लगाकर अपने होंठो का कालापन छिप लेती हैं लेकिन उनका क्‍या जिन्हें…

काले होठ गुलाबी करने के उपाय?

गुलाबी होंठ किसी भी महिला की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं. कुछ महिलाएं तो लिपस्टिक लगाकर अपने होंठो का कालापन छिप लेती हैं लेकिन उनका क्‍या जिन्हें लिपस्टि‍क लगाना पसंद न हो? या फिर अगर आप बिना लिपिस्‍टक लगाए नैचुरल लुक में रहना चाहें तो यह कैसे मुमकिन हो सकता है.

विज्ञापन

सबसे पहले आपको ये जानने की जरूरत है कि आखिर होंठ काले कैसे हो जाते हैं. कई बार सूरज की रोशनी के सीधे संपर्क में होने की वजह से, किसी तरह की एलर्जी होने से, सस्ती क्वालिटी के कॉस्मेटिक के इस्तेमाल से, तंबाकू खाने से, बहुत अधिक सिगरेट पीने से या फिर कैफीन की बहुत ज्यादा मात्रा का सेवन करने से होंठ काले हो जाते हैं. कई बार ये हॉर्मोनल इम्बैलेंस की वजह से भी हो सकता है.

वैसे तो बाजार में ऐसे कई उपाय मौजूद हैं जिनसे काले होंठों का रंग ठीक किया जा सकता है लेकिन कुछ घरेलू उपाय भी हैं, जो आपकी मदद कर सकते हैं. अच्छी बात यह है कि इनके इस्तेमाल से किसी प्रकार के साइडइफेक्ट का खतरा भी नहीं रहता है.

lips non fiiiii
  • नींबू
    नींबू का इस्तेमाल अक्सर काले घेरों को दूर करने के लिए किया जाता है. आप इसका इस्तेमाल होंठों के कालेपन को दूर करने के लिए भी कर सकती हैं. नींबू के ब्लीचिंग गुण होंठों के गहरी हो रही रंगत को कम करने में बहुत कारगर होते हैं. अच्छा रहेगा, अगर आप नींबू की कुछ बूंदों को अपने होंठों पर लगाकर सो जाएं. एक-दो महीने तक यह ऐसा करते रहने से होंठों का कालापन दूर हो जाएगा.
  • गुलाब
    गुलाब में तीन खास औषधीय गुण पाए जाते हैं. ये राहत देने, ठंडक देने और मॉइश्चराइज करने का काम करता है. गुलाब की पंखुडि़यां होंठों के कालेपन को दूर करके उन्हें गुलाबी बनाती हैं. गुलाब जल की कुछ बूंदों को शहद में मिलाकर होंठों पर लगाने से फायदा होता है.
  • जैतून का तेल
    जैतून का तेल भी आपके गहरे होंठों को हल्का बनाने में कारगर साबित हो सकता है. जैतून के तेल की कुछ बूंदों को उंगलियों पर लगाकर, प्रभावित जगह पर हल्की मसाज करें. ऐसा करने से होंठ मुलायम भी बनते हैं.
lips non
  • चीनी
    होंठों की डेड स्किन हट जाने से भी कालापन दूर होता है. चीनी को मिक्सर में पीस ले और इसमें कुछ मात्रा में मक्खन मिलाकर होंठों पर लगाएं. हफ्ते में एक बार ऐसा करने से होंठ कोमल मुलायम हो जाएंगे और उनका गहरापन भी कम होगा.
  • अनार
    होंठों की देखभाल के लिए अनार से बढ़कर कुछ भी नहीं. ये होंठों को पोषित करने के साथ ही मॉइश्चराइज करने का काम भी करता है. होंठों की नमी लौटाने के साथ ही अनार उन्हें नेचुरली गुलाबी भी करता है. अनार के कुछ दानों को पीस कर उसमें थोड़ा सा दूध और गुलाब जल मिला लें. इस पेस्ट को होंठों पर हल्के हाथ से मलने पर जल्दी फायदा होता है.
  • चुकंदर
    चुकंदर में नेचुरल ब्लीचिंग का गुण होता है, जिससे ये होंठों के कालेपन को दूर करने का काम करता है और साथ ही इसका नेचुरल लाल रंग होंठों को गुलाबी भी बनाता है. चुकंदर का रस या पेस्‍ट रात के समय होंठों पर लगाएं. रात भर इसे यूं ही रहने दें और अगली सुबह साफ कर दें.

यह भी पढ़े:दिल्ली पुलिस की ट्रेनिंग कैसे होती है

S

Shashwat

शशवत News4Social के वरिष्ठ संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय घटनाक्रम, ताज़ा समाचार और सामान्य ज्ञान से जुड़े विषयों पर लिखते हैं, और जटिल जानकारी को सरल व तथ्यपरक भाषा में पाठकों तक पहुँचाने पर ज़ोर देते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →