मंगलवार, 4 अगस्त 2026 · नई दिल्ली
राजनीति

दिल्ली में हुई करारी हार के कारणों का पता लगाने में जुटी कांग्रेस, किया समिति का गठन

लोकसभा चुनाव में दिल्ली में पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के नेतृत्व में चुनाव लड़ने वाली कांग्रेस पार्टी को क़रारी हार का सामना करना पड़ा।

दिल्ली में  हुई करारी हार के कारणों का पता लगाने में जुटी कांग्रेस, किया समिति का गठन

लोकसभा चुनाव में दिल्ली में पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के नेतृत्व में चुनाव लड़ने वाली कांग्रेस पार्टी को क़रारी हार का सामना करना पड़ा। अब पार्टी चुनाव में हुई हार के कारणों का पता लगाएगी। इसके लिए एक पांच सदस्यीय समिति का गठन कर दिया गया है।

विज्ञापन

दिल्ली में मोदी लहर के दम पर भाजपा ने सातों सीटें जीतकर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को तगड़ा झटका दिया है और अब कांग्रेस चुनाव में मिली शर्मनाक हार की वजहों का पता लगाने में जुट गई है। दरअसल, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष शीला दीक्षित ने राजधानी में हुई शर्मनाक हार का पता लगाने के लिए पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया है, जिसे 10 दिन के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपनी होगी।

Shiela Dixit

दिल्ली कांग्रेस के प्रवक्ता जितेन्द्र कोचर ने जानकारी देते हुए बताया कि पांच सदस्यीय समिति लोकसभा चुनाव में दिल्ली की सीटों से कांग्रेस उम्मीदवारों की हार पर गहन मंत्रणा करेगी। इस समिति में परवेज़ हाशमी, एके वालिया, योगानंद शास्त्री, राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा और जयकिशन शामिल हैं। समिति 10 दिन के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। उन्होंने ये भी कहा कि समिति न सिर्फ पार्टी की हार के कारणों का विश्लेषण करेगी बल्कि संगठन को मज़बूत बनाने के तरीके भी सुझाएगी ताकि 2020 के विधानसभा चुनाव में जीत मिल सके।

AJ

Akshay Jinghalia

अक्षय झिंगलिया News4Social के कंटेंट राइटर हैं, जो राष्ट्रीय और राज्य स्तर की ख़बरों, राजनीति और समसामयिक विषयों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उनका ज़ोर तथ्यों की सटीकता और संतुलित, ज़िम्मेदार रिपोर्टिंग पर रहता है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →