Advertising
Home देश Petrol Diesel Price: कच्चा तेल फिर पहुंचा 70 डॉलर तक, यहां कोई...
Advertising
<

Petrol Diesel Price: कच्चा तेल फिर पहुंचा 70 डॉलर तक, यहां कोई बदलाव नहीं

269
Petrol Diesel Price: कच्चा तेल फिर पहुंचा 70 डॉलर तक, यहां कोई बदलाव नहीं

Petrol Diesel Price: कच्चा तेल फिर पहुंचा 70 डॉलर तक, यहां कोई बदलाव नहीं

हाइलाइट्स:

  • अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेज उठापटक
  • घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज रही शांति
  • कल ही डीजल की कीमत में प्रति लीटर 29 पैसे की हुई थी वृद्धि
  • पेट्रोल की कीमत में भी कल हुई थी 29 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि

नई दिल्ली
ब्रिटेन (UK) में बीते सोमवार से ही ज्यादातर आर्थिक गतिविधियां (Economic Activities) शुरू हो गई हैं। यूरोपीय देशों (European Countries) में भी धीरे-धीरे आर्थिक गतिविधियां शुरू हो रही हैं। उधर, अमेरिका (USA) में कोरोना के नए मामलों (New Cases of Corona) में कमी आ रही है। न्यूयॉर्क में उन लोगों के लिए मास्क (Mask) लगाना जरूरी नहीं है, जिन्हें टीका लग चुका है। इससे कच्चे तेल की मांग (Crude Oil Demand) एक बार फिर से बढ़ने लगी है। मंगलवार को शुरूआती कारोबार में इसके दाम एक बार फिर से 70 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। लेकिन बाद में इस स्तर से नीचे आ गया। घरेलू बाजार (Domestic Market) की बात करें तो आज यहां पेट्रोल-डीजल बाजार (Petrol-Diesel Market) में कोई तब्दीली नहीं हुई। बुधवार को दिल्ली के बाजार में पेट्रोल 92.85 रुपये प्रति लीटर पर जबकि डीजल 83.51 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा। इससे एक दिन पहले ही दोनों ईंधनों के दाम में 29—29 पैसे की बढ़ोतरी हुई थी।

11 दिन में ही ढाई रुपये महंगा हो चुका है पेट्रोल
पिछले दो महीने से देश के कई राज्यों में विधानसभा चुनाव (Assembly Election) की प्रक्रिया चल रही थी। इसलिए, पिछले महीने कच्चा तेल महंगा (Crude Oil Dearer) होने के बाद भी पेट्रोल-डीजल के दाम (Petrol Diesel Price) में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। हालांकि, इस बीच कच्चा तेल सस्ता होने के बाद चार किस्तों में पेट्रोल-डीजल के दाम घटे थे। इससे पेट्रोल 77 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ था। इस महीने इसके दाम बढ़ने शुरू हुए हैं। चुनाव के बाद ठहर-ठहर कर 11 दिनों में ही दिन में पेट्रोल 2.50 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है।

यह भी पढ़ें: Covid Second Wave: कोरोना संकट से पस्त भारत की जीडीपी पर शॉपिंग कार्ट का क्या असर पड़ सकता है?

11 दिन में 2.78 रुपये महंगा हुआ डीजल
पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव (Assembly Election) के लिए चुनाव आयोग (Election Commission) ने बीते 26 फरवरी को अधिसूचना जारी की थी। इसके बाद सरकारी तेल कंपनियों ने अंतिम बार 27 फरवरी 2021 को डीजल के दाम में 17 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। इसके बाद दो महीने से भी ज्यादा दिनों तक इसके दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई। हालांकि बीते मार्च-अप्रैल के दौरान डीजल के दाम में ठहर ठहर कर चार दिन कटौती हुई। इस वजह से यह 74 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो चुका है। चुनाव बीतने के बाद अब रूक-रूक कर 11 दिनों में ही डीजल का दाम 2.78 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है।

आइए जानें आज आपके शहर में क्या है पेट्रोल और डीजल के दाम

शहर का नाम पेट्रोल रुपये/लीटर डीजल रुपये/लीटर
दिल्ली 92.85 83.51
मुंबई 99.14 90.71
चेन्नै 94.54 88.34
कोलकाता 92.92 86.35
भोपाल 100.91 91.90
रांची 89.78 88.20
बेंगलुरु 95.84 88.53
पटना 95.05 88.75
चंडीगढ़ 89.31 83.17
लखनऊ 90.57 83.89

(स्रोत- IOC SMS)

कच्चे तेल के बाजार में चढ़ कर उतरा कच्चा तेल
ब्रिटेन में बीते सोमवार से ही ज्यादातर आर्थिक गतिविधियां शुरू हो गई हैं। यूरोपीय देशों में भी धीरे-धीरे आर्थिक गतिविधियां शुरू हो रही हैं। उधर, अमेरिका में कोरोना के नए मामलों में कमी आ रही है। न्यूयॉर्क में उन लोगों के लिए मास्क लगाना जरूरी नहीं है, जिन्हें टीका लग चुका है। इससे कच्चे तेल की मांग एक बार फिर से बढ़ने लगी है। मंगलवार को शुरूआती कारोबार में इसके दाम एक बार फिर से 70 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। लेकिन बाद में इस स्तर से नीचे आ गया। मंगलवार को अमेरिकी बाजार में ब्रेंट क्रूड (Brent crude oil) के दाम में 0.46 डॉलर की नरमी दर्ज की गई। कारोबार की समाप्ति पर यह 68.25 डॉलर प्रति बैरल तक आ गया था। यूएस वेस्ट टैक्सास इंटरमीडियएट या डब्ल्यूटीआई क्रूड (WTI) भी 0.47 डॉलर की नरमी के साथ 65.02 डॉलर प्रति बैरल तक घट गया था।

यह भी पढ़ें: भारत बायोटेक के इस प्लांट में अगले महीने शुरू हो जाएगा कोवैक्सीन का उत्पादन

Advertising

अपने शहर में आज के भाव यूं जानें
पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily)। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP स्पेस पेट्रोल पंप का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल के ग्राहक RSP लिख कर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल के ग्राहक HPPrice लिख कर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

पेट्रोल पंप कर्मचारियों पर रिवॉल्वर निकाल डरा रहे थे दारोगा, CCTV में कैद हो गई करतूत

यह भी पढ़ें: पतंजलि दिव्य कांति लेप का प्रयोग और फायदा ?

Today latest news in hindi के लिए लिए हमे फेसबुक , ट्विटर और इंस्टाग्राम में फॉलो करे | Get all Breaking News in Hindi related to live update of politics News in hindi , sports hindi news , Bollywood Hindi News , technology and education etc.

Source link

Advertising