HomeTop storiesडीजीपी शर्मा बोले-ड्रग्स माफियाओं की संपत्ति की जा रही नष्ट: ड्रग्स...
Advertising
<
डीजीपी शर्मा बोले-ड्रग्स माफियाओं की संपत्ति की जा रही नष्ट: ड्रग्स तस्करों के खिलाफ हो रही प्रभावी कार्रवाई, कानून व्यवस्था की समीक्षा की – Jodhpur News
डीजीपी शर्मा बोले-ड्रग्स माफियाओं की संपत्ति की जा रही नष्ट: ड्रग्स तस्करों के खिलाफ हो रही प्रभावी कार्रवाई, कानून व्यवस्था की समीक्षा की – Jodhpur News h3>
राजस्थान के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव शर्मा ने कहा- एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) को सक्रिय किया गया है और इसकी चौकियां कार्यशील हो चुकी हैं। इसके साथ ही जो ड्रग माफिया हैं, उनकी संपत्तियों को जब्त करने और नष्ट करने की कार्रवाई भी प्रारंभ की गई है। ये सब प्रयास लगातार किए जा रहे हैं और इन्हें आगे और बढ़ाया भी जा रहा है। ड्रग्स के खिलाफ और किस तरह से प्रभावी कार्रवाई करनी है, इस पर विशेष रूप से फोकस किया गया है। पुलिस के सामने मौजूद चुनौतियों की बात करते हुए डीजीपी ने कहा- पुलिस के समक्ष ड्रग्स एक बड़ी चुनौती है। इसके अलावा प्रदेश की अंतर्राष्ट्रीय सीमा है, तो उसकी अपनी अलग चुनौतियां हैं। सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों को रोकना भी हमारे लिए एक बहुत बड़ी चुनौती है। अभी राज्य सरकार के निर्देश पर एक अभियान भी चल रहा है, जो लोग गलत तरीके से वाहन चलाते हैं या वाहनों में अवैध चीजें लगाते हैं, उनके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। डीजीपी राजीव शर्मा शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर जोधपुर पहुंचे। कलेक्टरेट स्थित पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) जोधपुर रेंज कार्यालय पहुंचकर पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। साइबर क्राइम सेंटर हो रहा स्थापित
डीजीपी ने कहा- इसके अलावा जो हार्ड कॉर अपराधी हैं उनको हम किस तरह से आगे अपराध करने से रोकें ये हमारे लिए एक बड़ी चुनौती है। साइबर क्राइम जो है वो जिस तरह से बढ़ा है, उसको लेकर राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री ने पिछले साल के बजट में उससे पहले भी लगातार इसका फोकस करते हुए हमें संसाधन में उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया। राजस्थान में एक साइबर क्राइम इंफोर्मेशन सेंटर भी स्थापित हो रहा है। इसके लिए भी हम लोग कोशिश में हैं कि वो जल्दी ही क्रियाशील हो। बैठक में जोधपुर संभाग के सभी जिलों के पुलिस अधीक्षक एवं वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इनमें जोधपुर रेंज के विभिन्न जिलों के पुलिस अधिकारी शामिल थे। डीजीपी ने संभाग की कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिस कार्यप्रणाली की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए निरंतर निगरानी रखी जाए तथा आमजन में सुरक्षा का विश्वास बनाए रखने के लिए पुलिस की सक्रियता बढ़ाई जाए। बैठक में रात्रि 8 बजे के बाद अवैध रूप से होने वाली शराब बिक्री पर भी चर्चा हुई। डीजीपी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ऐसे मामलों में नियमित अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए सभी अधिकारी बेहतर समन्वय के साथ कार्य करें।
राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – RajasthanNews