बुधवार, 24 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

महिला का आरोप- मेयर का बेटा बार-बार मार रहा था आंख

देश में महिलाओं के खिलाफ बदसलूकी की घटनाएं कम नहीं हो रही है। एक महिला के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है, जहां महिला पार्षद के साथ म्युनिसिपल कांउसिल मेयर…

महिला का आरोप- मेयर का बेटा बार-बार मार रहा था आंख

देश में महिलाओं के खिलाफ बदसलूकी की घटनाएं कम नहीं हो रही है। एक महिला के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है, जहां महिला पार्षद के साथ म्युनिसिपल कांउसिल मेयर के बेटे ने बैठक के दौरान आंख मारी। महिला का कहना है कि अगर इंसाफ नहीं मिला तो महिला आयोग जाऊंगी।

विज्ञापन

दरअसल, पूरा मामला बिहार के पटना का है। जहां क्षेत्रीय महिला पार्षद पिंकी देवी ने आरोप लगाया है कि जब बोर्ड की बैठक हो रही थी तो उस वक्त म्युनिसिपल काउंसिल मेयर के बेटे ने उन्हें आंख मारी। उनका कहना है,पटना म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन की बैठक के दौरान मेयर के बेटे शिशिर ने उन्हें देखकर मुस्कुराया और उन्हें आंख मारी।  मैंने उस वक्त उसे नजरअंदाज कर दिया, लेकिन वह बार-बार ऐसा करने लगा।

काउंसिल के बेटे की हरकत को बयां करते हुए पिंकी देवी ने बताया, मैंने उसे चेताया कि अगर उसने ऐसा फिर किया तो वह उसकी मां को इस बारे में बात देगी, जिसपर उसने कहा ठीक है बता दो। जब मैंने म्युनिसिपल काउंसिल से इस बाबत शिकायत की तो उन्होंने उल्टा मुझपर ही ध्यान खींचने का आरोप लगा दिया। मैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अपील करती हूं कि वह इस मामले का संज्ञान लें, ताकि इस तरह की शर्मनाक घटना दोबारा नहीं हो सके। इसके अलावा, महिला पार्षद ने इस घटना की शिकायत मेयर सीता साहू से की तो वह भड़क गईं और उन्होंने उल्टा पिंकी देवी पर ही ध्यान खींचने का आरोप लगा दिया।

  • Mayor1 2

वहीं इस मामले ने उस वक्त तूल पकड़ लिया जब शिशिर के दोस्त ‘इंद्रदीप चंद्रवंशी और सतीश गुप्ता’ पिंकी देवी के साथ धक्का मुक्की करने लगे, जिसके बाद पिंकी देवी ने कदमकुंआ थाने में केस दर्ज कराया है। पिंकी देवी ने कहा कि अगर मुझे इंसाफ नहीं मिला तो मैं महिला आयोग जाउंगी। वहीं शिशिर ने अपने ऊपर लगे आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने कहा कि आजतक मेरे खिलाफ किसी ने कोई टिप्पणी नहीं की है। पिंकी देवी वेंडिंग जोने के नाम पर वसूली करती हैं, यही वजह है कि उन्होंने ये आरोप मुझपर लगाए हैं।

ये भी पढ़ें : पाकिस्तानी शख्स खेलता था हवस भरा खेल, पत्नी वीडियो बनाकर करती थी ऐसा काम

AJ

Akshay Jinghalia

अक्षय झिंगलिया News4Social के कंटेंट राइटर हैं, जो राष्ट्रीय और राज्य स्तर की ख़बरों, राजनीति और समसामयिक विषयों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उनका ज़ोर तथ्यों की सटीकता और संतुलित, ज़िम्मेदार रिपोर्टिंग पर रहता है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →