कोरोना ने मचाया आतंक फेफड़ों के बाद दिमाग पर भी घातक प्रभाव
कोरोना वायरस संक्रमण के मामले पूरी दुनिया में मुसीबत का सबब बन चुका है। भारत में भी कोरोना के मरीजों का आंकड़े में कुछ ही महीनो में अत्यंत उछाल देखा गया।
कोरोना वायरस संक्रमण के मामले पूरी दुनिया में मुसीबत का सबब बन चुका है। भारत में भी कोरोना के मरीजों का आंकड़े में कुछ ही महीनो में अत्यंत उछाल देखा गया। भारत में कोरोना संक्रमण का मामला 3 लाख से ऊपर पहुंच चुका है। इस जानलेवा बीमारी की चपेट में आकर अब तक 12000 से ज्यादा लोगों को अपनी जान गावनि पड़ी

कोरोना वायरस के मामलें दिन प्रति दी बढ़ते जा रहे है। इस महामारी का कहर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। इस महामारी ने दुनियाभर में आतंक का माहौल कायम किया हुआ है। आपको बताना चाहेंगे की इस घातक वायरस के अलग -अलग लक्षण सामने आरहे है। अभी तक यह पता था की इस वायरस का प्रभाव सिर्फ फेफड़ों, किडनी और दिल पर पड़ रहा है। लेकिन खबरों के मुताबिक ये वायरस मस्तिष्क की कोशिकाओं को कई गुना तेजी से संक्रमित कर सकता है।

जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी की टीम के स्टडी के मुताबिक अगर यह घातक वायरस मस्तिष्क के तंत्रिका कोशिकाओं (Neurons) में पहुंच गया तो सिर्फ तीन दिनों के अंदर ये अपनी संख्या दस गुना तक बढ़ा सकता है। जो एक गंभीर विषय है। कोरोना वायरस पर शोध जारी है और हर शोध में इसके लग लक्षण सामने आरहे है। अभी तक इस घातक वायरस की कोई वैक्सीन और दवा सामने नहीं आई है और दुनियाभर में इसके मामलें बढ़ते ही जा रहे है।



