सोमवार, 13 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

आखिर क्यों Indian Navy के कप्तान मुल्ला ने ली थी जल समाधि?

हमारे देश में ऐसे वीर सुपूतो ने जन्म लिया है जो अपनी देश की रक्षा कर अपनी जान की बाज़ी तो लगाते ही है साथ में भारत माता के सम्मान के लिए एक भी ऐसा पल नहीं छोड़ते…

आखिर क्यों Indian Navy के कप्तान मुल्ला ने ली थी जल समाधि?

हमारे देश में ऐसे वीर सुपूतो ने जन्म लिया है जो अपनी देश की रक्षा कर अपनी जान की बाज़ी तो लगाते ही है साथ में भारत माता के सम्मान के लिए एक भी ऐसा पल नहीं छोड़ते की वो आपने इन सपूतों पर गौरव महसूस करे। ऐसे ही एक देश रक्षक भारत माता की सपूत की गाथा आपको सुनाने जा रहे है। ये घटना साल 1971 भारत-पाकिस्तान युद्ध से संबधित है। 9 दिसंबर 1971 के दिन इंडियन नेवी का जहाज़ 'INS खुकरी' डूब गया था।

विज्ञापन
INS Khukri F149

भारतीय नौसेना के दो जहाजों 'INS कृपाण' और 'INS खुकरी' को अरब सागर में एक ऑपरेशन के दौरान पाकिस्तानी सबमरीन 'PNS हंगोर' को मार गिराने के निर्देश दिए गए थे। इस दौरान इन दोनों जहाज़ों के कमांडिंग अफ़सर महेंद्र नाथ मुल्ला ख़ुद INS खुकरी पर मौजूद थे।

9 दिसंबर 1971 की शाम 7:30 बजे के करीब पाकिस्तानी सबमरीन 'PNS हंगोर' धीमी रफ़्तार से भारतीय जहाज 'INS कृपाण' की ओर बढ़ रही थी, शाम 7:57 पर उसने अचानक 'INS कृपाण' पर टॉरपीडो फ़ायर कर दिया लेकिन टॉरपीडो फटने से पहले ही 'INS कृपाण' ने ऐंटी सबमरीन मोर्टार से उसे नास्ता नाबूत कर दिया था।

captain mahendra nath mulla 1544940491

इसके बाद भारतीय सबमरीन 'INS खुकरी' भी दुश्मनों को जवाब देने के लिए तेज़ स्पीड के साथ पाकिस्तानी सबमरीन 'PNS हंगोर' की तरफ़ बढ़ने लगी. तभी हंगोर ने अपना दूसरा टॉरपीडो भी फ़ायर कर दिया जो सीधे 'INS खुकरी' के ऑयल टैंक में जा लगा. इस दौरान 'INS खुकरी' पूरी तरह से आग की चपेट में आगई और धीरे -धीरे समंदर की गहराईयों में डूबने लगी।

यह भी पढ़ें : हिंदू धर्म की रक्षा के लिए गुरु गोबिंद सिंह के परिवार ने दिया बलिदान

इस दौरान 'INS खुकरी' को डूबता देख कैप्टन महेंद्र नाथ मुल्ला ने अपने सभी नौ-सैनिकों को जहाज़ से बाहर निकलने के निदेश दिए और इस बीच कैप्टन मुल्ला ने अपनी लाइफ़ जैकेट भी अपने नौ-सैनिक साथी को दे दी। इतनी मुश्किल घड़ी में भी वो अपनी कुर्सी पर बैठे अपने साथियों को बाहर निकलने के आदेश देते रहे। इसके बाद कैप्टन महेंद्रनाथ मुल्ला ने एक ऐसा बड़ा कदम उठाया जिससे वो देश भर में एक मिसाल बन गए और भारत माता को गदगद कर दिया इंडियन नेवी के कैप्टन महेंद्र नाथ मुल्ला ने दुश्मन के हाथों से मरना मंजूर नहीं था इसलिए उन्होंने जाल समाधि लेने का निर्णय लिया और समंदर में डूब कर देश के लिए शाहिद हो गए।

SS

Sadhna Sharma

साधना शर्मा News4Social की संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय खबरों और रोज़मर्रा के ताज़ा घटनाक्रम को कवर करती हैं, और मुद्दों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुँचाने पर ध्यान देती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →