उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्य केस में SIT जांच का दायरा बढ़ा, ऑडियो क्लिप और दस्तावेजों की हो रही पड़ताल
उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य द्वारा दर्ज कराए गए एक मुकदमे की जांच में विशेष जांच टीम (SIT) ने कार्रवाई तेज कर दी है। समाचार एजेंसी IANS से मिली जानकारी के अनुसार, इस मामले में SIT ने मंत्री…
उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य द्वारा दर्ज कराए गए एक मुकदमे की जांच में विशेष जांच टीम (SIT) ने कार्रवाई तेज कर दी है। समाचार एजेंसी IANS से मिली जानकारी के अनुसार, इस मामले में SIT ने मंत्री रेखा आर्य का बयान दर्ज कर लिया है और उनके द्वारा फेसबुक पर साझा की गई एक ऑडियो क्लिप को भी जांच का हिस्सा बनाया है।
मामले की जांच अधिकारी, डिप्टी एसपी जया बलूनी ने बताया कि मंत्री द्वारा अपने बयान में बताए गए तथ्यों की पुष्टि की जा रही है। जांच में देरी के आरोपों पर उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रक्रिया के तहत सभी संबंधित लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं ताकि सामने आए तथ्यों का सत्यापन हो सके।
सबूतों और दस्तावेजों का सत्यापन
जांच में कथित फर्जी दस्तावेजों से जुड़े आरोप भी शामिल हैं, जिस वजह से SIT मूल दस्तावेज हासिल करने पर जोर दे रही है। जया बलूनी के मुताबिक, "मामले से जुड़े कई तथ्यों की पुष्टि करना जरूरी है।" उन्होंने भरोसा दिलाया कि सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इसी सिलसिले में एक जांच टीम बरेली भी भेजी गई थी। डिप्टी एसपी ने बताया कि टीम को वहां से कुछ दस्तावेजों की फोटोकॉपी मिली है। हालांकि, जांच को निर्णायक रूप से आगे बढ़ाने के लिए मूल दस्तावेजों को प्राप्त करने के प्रयास जारी हैं। सभी तथ्यों और सबूतों की पुष्टि के बाद ही SIT अंतिम निष्कर्ष पर पहुंचेगी।
इनपुट: IANS



