शनिवार, 4 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

Coronavirus से प्रभावित क्षेत्रों से अपने नागरिकों को बाहर निकालने की मुहीम

कोरोना वायरस का प्रकोप चीन तक ही सीमित नहीं रहा दुनिया के अलग -अलग कोने तक पहुंच चुका है।

Coronavirus से प्रभावित क्षेत्रों से  अपने नागरिकों को बाहर निकालने की मुहीम

कोरोना वायरस का प्रकोप चीन तक ही सीमित नहीं रहा दुनिया के अलग -अलग कोने तक पहुंच चुका है। इसी के साथ भारत समेत कई देश, चीन के कुछ हिस्सों से अपने राजनयिक कर्मचारियों और नागरिकों को निकालने की योजना बना रहे हैं। खबर सामने आरही है की कुछ देश आपने नागरिकों को चीन से अपने नागरिकों से जुड़े स्वास्थ्य जोखिम का प्रबंधन करने की जदोजहत में जुट गए है।

विज्ञापन

भारत समेत कई अन्य देश इस मुहीम में जुट गए है। भारत इस सन्दर्भ में कदम उठाते हुए अपने सी-17 सैन्य परिवहन विमान को वुहान भेजने का फैसला किया है। सी -17 ग्लोबमास्टर वुहान में मेडिकल उपकरणों का एक खेप पहुंचाएगा ग्लोबमास्टर भारतीय वायु सेना की इन्वेंट्री का सबसे बड़ा सैन्य विमान है। एयर इंडिया के विशेष विमान से वुहान से 640 भारतीयों को वापस भी लेकर आये थे।

N4S Hindi18

यह भी पढ़ें :FATF की बैठक में चीन ने नहीं दिया पाकिस्तान का साथ

जापानी क्रूज से अमेरिका के 300 नागरिकों को बाहर निकाला गया था। यह सभी कोरोना वायरस जैसी भयंकर बीमारी से ग्रस्त थे और जापानी क्रूज पर सवार थे। इन सभी लोगों को दो और हफ्तों तक अलग रखा जाएगा। सभी अमेरिकी नागरिक 14 दिनों तक जापानी क्रूज में रहने के बाद वापस लौटे हैं। सिंगापुर के विदेश मंत्रालय के मुताबिक 9 फरवरी को अपने दूसरे जत्थे की उड़ान में 174 सिंगापुर नागरिकों और उनके परिवार के सदस्यों को वुहान शहर से बाहर निकाला।

SS

Sadhna Sharma

साधना शर्मा News4Social की संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय खबरों और रोज़मर्रा के ताज़ा घटनाक्रम को कवर करती हैं, और मुद्दों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुँचाने पर ध्यान देती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →