गर्भ में लड़का हो तो प्रेग्नेंसी में मिलते हैं ये अजीब संकेत ?
लेख में गर्भावस्था में लड़का होने के संकेत बताए गए हैं जैसे पेट की स्थिति, दर्द का स्थान और शारीरिक बदलाव। लेकिन ये सभी मान्यताएं वैज्ञानिक आधार पर नहीं हैं।
जब परिवार में बच्चे का जन्म होता है, तो वो बहुत ही खुशी का महौल होता है. आमतौर पर देखने को मिलता है कि जब बच्चा गर्भ में होता है, तो परिवार के लोग अंदाजा लगाना शुरू कर देते हैं कि लड़का होगा या लड़की. पहले के समय में हमारे समाज में कन्या की पेट में ही हत्या करा दी जाती थी. हालांकि अभी देखने को मिला है कि शिक्षा के प्रसार के साथ साथ लोगों को समझ आने लगा है कि लड़के और लड़की में कोई फर्क नहीं होता है. काफी जगह पर लड़कियों के जन्म पर भी कुँआ पूजन किया जाता है, समाज में एक अच्छी पहल है. लेकिन जो लोग लड़के और लड़की के बराबर मानते हैं, उनके मन में भी यह जानने की उत्सुकता जरूर होती है कि लड़का होगा या लड़की. इस कारण उनके मन में सवाल होते हैं कि गर्भ में लड़का हो तो प्रेग्नेंसी में मिलते हैं ये अजीब संकेत ? अगर आपके मन में भी ऐसा ही सवाल है, तो इस पोस्ट में इसी सवाल का जवाब जानते हैं.

लड़का हो तो प्रेग्नेंसी में मिलते हैं ये अजीब संकेत -
ऐसा माना जाता है कि जब किसी गर्भवती महिला के पेट के दाएं तरफ बच्चा होता है, तो उसके लड़के होने की संभावना अधिक होती है. इसके साथ ही अगर गर्भवती महिला के पेट के निचले हिस्से में दर्द होता है, तो ऐसा माना जाता है कि पेट में लड़का है. अगर पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द होता है, तो उसे लड़की होने का संकेत माना जाता है. इसके साथ ही ऐसा भी माना जाता है कि अगर पेट में लडका होता है, तो वह लडकी की तुलना में पहले जन्म लेता है.

ऐसी भी मान्यता और धारणाएं है कि अगर पेट में बच्चा होने की हलचल 4 महिने में होने लगती है, तो लड़की होने की संभावना होती है, इसके अलावा अगर यह हलचल 5 वें महिने में होने लगती है, तो लड़का होने की संभावना अधिक होती है. इसके साथ ही ऐसी भी मान्यता है कि अगर पेट में लड़का होता है, तो गर्भवती महिला का चेहरा मुरझाया हुआ हो जाता है. उसके बाल भी झ़ड़ने लगते हैं, हाथ पैर ठंडे पड़ने लग जाते हैं. अगर पेट में लड़की होती है, तो गर्भवती महिला का सौंदर्य बढ़ जाता है. गर्भवती महिला के 9 वें महिनें में अगर पेट ऊपर की तरफ से उभरा हुआ होता है, तो लड़की होने की संभावना होता है तथा अगर पेट नीचे की तरफ से ऊभरा हुआ होता है, तो लड़का होने की संभावना होती है.
यह भी पढ़ें: हिंदू धर्म ग्रंथों के अनुसार महिलाएं कितने प्रकार की होती हैं ?
गर्भावस्था में मतली और उल्टी आना एक आम बात है. लेकिन अगर आपको ये कम आती है, तो तो यह अनुमान लगाया जाता है कि गर्भ में पलने वाला बच्चा लड़का है. अगर आपके शरीर का वजन असामान्य रूप से बढ़ने लगता है, तो इसके अर्थ होता है कि आपके पेट में लड़का है.
इस लेख में जो जानकारी दी गई है, वह सामान्य मान्यताओं और धारणाओं पर आधारित है. इनका कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है. एक बात ध्यान रखिये - भारत में, गर्भ में पल रहे बच्चे के लिंग का पता लगाना गैर-क़ानूनी है. इस बात का पता आप किसी भी डाक्टरी तरीके से नहीं लगा सकती हैं.
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारी पर आधारित हैं. News4social इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।
Today latest news in hindi के लिए लिए हमे फेसबुक , ट्विटर और इंस्टाग्राम में फॉलो करे | Get all Breaking News in Hindi related to live update of politics News in hindi , sports hindi news , Bollywood Hindi News , technology and education etc.



