Advertising
Home Breaking News Hindi गुजरात चुनाव : भाजपा की पहली लिस्ट जारी, 70 उम्मीदवारों के नामों...
Advertising
<

गुजरात चुनाव : भाजपा की पहली लिस्ट जारी, 70 उम्मीदवारों के नामों का एलान

12749
गुजरात चुनाव : भाजपा की पहली लिस्ट जारी, 70 उम्मीदवारों के नामों का एलान

गुजरात चुनाव में चुनाव प्रचार चरम पर है। राजनीतिक पार्टियां एक दूसरे पर हमलावर हैं। इसी बीच गुजरात बीजेपी ने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी ने 70 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। बता दें कि गुजरात में पहले चरण के लिए 9 दिसंबर और दूसरे चरण के लिए 14 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। चुनाव के नतीजे 18 दिसंबर को हिमाचल के साथ ही आएंगे।

बीजेपी की पहली लिस्ट में जिन प्रमुख उम्मीदवारों के नाम का ऐलान हुआ है उनमें मुख्यमंत्री विजय रुपाणी राजकोट पश्चिम सीट से चुनाव मैदान में उतर रहे हैं। उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल मेहसाणा से और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष जीतुभाई वाघानी भावनगर पश्चिम से चुनावी समर में अपनी किस्मत आजमाएंगे।

– विजय रुपाणी, राजकोट पश्चिम

– नितिन पटेल- मेहसाणा

– जीतु वाघानी- भावनगर पश्चिम

उम्मीदवारों के नाम देखने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें-

364681934-List-of-BJP-Candidate-for-Gujarat-Assembly-Election-2017

Advertising
Advertising