बुधवार, 1 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
राजनीति

BJP ने कहा, 'मैं भी चौकीदार हूं' एक बड़ा आन्दोलन बन गया है

इन दिनों देश और देश की सियासत में एक अभियान ख़ूब शोर मचा रहा है। दरअसल, पीएम मोदी द्वारा शुरू किया गया 'मैं भी चौकीदार' अभियान को बीजेपी ने एक बड़ा आन्दोलन…

BJP ने कहा, 'मैं भी चौकीदार हूं' एक बड़ा आन्दोलन बन गया है

इन दिनों देश और देश की सियासत में एक अभियान ख़ूब शोर मचा रहा है। दरअसल, पीएम मोदी द्वारा शुरू किया गया 'मैं भी चौकीदार' अभियान को बीजेपी ने एक बड़ा आन्दोलन क़रार दिया है। बीजेपी ने कहा कि मैं भी चौकीदार हूं आन्दोलन एक बड़ा जन आन्दोलन बन गया है।

विज्ञापन

मैं भी चौकीदार अभियान का ज़िक्र करते हुए रविशंकर प्रसाद ने कहा कि ये आन्दोलन एक बड़ा जन आन्दोलन बन गया है और जिस ये सोशल मीडिया पर चला तो पूरे दिन ग्लोबल ट्रेंड कर रहा था। 20 लाख लोगों ने इसे ट्वीट किया। इसे सोशल मीडिया और नमो ऐप पर 1 करोड़ लोगों ने इसका संकल्प लिया कि मैं भी चौकीदार हूं।

Politics 13

क़ानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बग़ैर नाम लिए राहुल गांधी और उनकी मां पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग पूरे परिवार के साथ बेल पर हैं। जो कई तरह की कानूनी कार्रवाई झेल रहे हैं। उन लोगों को 'मैं भी चौकीदार हूं' आन्दोलन से परेशानी है।


रविशंकर प्रसाद ने'प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर राहुल के चौकीदार चोर है'के वार पर पलटवार करते हुए कहा कि कुछ लोग कह रहे हैं कि चौकीदार अमीरों के लिए होता है। ये वही लोग हैं, जिन्होंने गरीबों के करीब 12 लाख करोड़ रुपये लूटे। वही लोग “मैं भी चौकीदार हूं” पर टिप्पणी कर रहे हैं।।

AJ

Akshay Jinghalia

अक्षय झिंगलिया News4Social के कंटेंट राइटर हैं, जो राष्ट्रीय और राज्य स्तर की ख़बरों, राजनीति और समसामयिक विषयों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उनका ज़ोर तथ्यों की सटीकता और संतुलित, ज़िम्मेदार रिपोर्टिंग पर रहता है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →