गुरूवार, 6 अगस्त 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

छत्तीसगढ़ में चुनाव के 36 घंटे पहले विस्फोट, भाजपा विधायक समेत 5 जवानों की मौत

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में पहले चरण के चुनाव के 36 घंटे पहले चुनाव प्रचार के लिए निकली भाजपा विधायक की गाड़ी को नक्सलियों ने IED ब्लास्ट करके उड़ा दिया.

छत्तीसगढ़ में चुनाव के 36 घंटे पहले विस्फोट, भाजपा विधायक समेत 5 जवानों की मौत

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में पहले चरण के चुनाव के 36 घंटे पहले चुनाव प्रचार के लिए निकली भाजपा विधायक की गाड़ी को नक्सलियों ने IED ब्लास्ट करके उड़ा दिया. नक्सलियों द्वारा किये गये इस हमले में कुल 5 जवानों समेत भाजपा विधायक भीमा मंडावी की मौत हो गयी है.

विज्ञापन

राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के बाबत से सूचना प्राप्त हुई है कि ये हमला तब हुआ जब विधायक चुनाव प्रचार करके लौट रहे थे. कुआकोंडा इलाके के श्यामगिरी के करीब हुई इस घटना को अंजाम देने के लिए नक्सलियों ने बारूदी सुरंग का भी प्रयोग किया था.

chhattisgarh2

मालूम हो कि शाम को करीब पांच बजकर तीस मिनट पर हुई इस घटना के बाद विधायक की गाड़ी के परखच्चे उड़ गये और कुछ देर तक उनका अता-पता भी नही चला. हमले के बाद नक्सलियों ने धारदार हथियारों और गोलियों से भी हमला किया.

गौरतलब है कि 2013 में भी छत्तीसगढ़ के नक्सली इलाकों में कांग्रेस नेतृत्व पर हमला हुआ था. इस हमले में उस समय के मुख्यमंत्री समेत कांग्रेस के शीर्ष नेताओं की मौत हो गयी थी.

इस हमले के बाद वर्तमान मुख्यमंत्री ने तत्काल आपातकालीन बैठक को बुलाया और हालत का जायजा लिया.

S

Shekhar

शेखर News4Social के राजनीतिक संवाददाता हैं। वे चुनाव, राजनीति और राष्ट्रीय घटनाक्रम पर रिपोर्ट करते हैं, और विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →