Advertising
Home Top stories Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 28 मई के मुख्य...
Advertising
<

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 28 मई के मुख्य और ताजा समाचार

0
Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 28 मई के मुख्य और ताजा समाचार

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 28 मई के मुख्य और ताजा समाचार

09:45 AM, 28-May-2026

Bihar : सीधे IAS को मैनेज करने वाले ठेकेदार को किया गया गिरफ्तार; रिशुश्री का नाम सबसे पहले कब आया था सामने?

Bihar News : बिहार सरकार के ठेके मैनेज होते हैं, यह प्रमाण तब सामने आया था जब आईएएस अधिकारियों और ठेकेदार रिशुश्री के संबंध सामने आए थे। अब स्पेशल विजिलेंस यूनिट ने रिशुश्री को गिरफ्तार कर लिया है। और पढ़ें

09:40 AM, 28-May-2026

Bihar News: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, वृद्ध की मौके पर मौत; चार लोग गंभीर घायल

Bihar News: नालंदा के राजगीर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रैक्टर और ई-रिक्शा की टक्कर में 65 वर्षीय कृष्णा प्रसाद चौरसिया की मौत हो गई। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी लोग मलमास मेला देखकर लौट रहे थे। पुलिस फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश में जुटी है। और पढ़ें

09:28 AM, 28-May-2026

Burning Train: प्लेटफॉर्म पर खड़ी एक्सप्रेस ट्रेन की एक बोगी देखते-देखते खाक; शॉर्ट सर्किट वजह, कोई हताहत नहीं

Burning Train: मधुबनी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-3 पर खड़ी जयनगर-उधना एक्सप्रेस के एक जनरल कोच में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग में बोगी पूरी तरह जलकर खाक हो गई, हालांकि ट्रेन खाली होने से कोई हताहत नहीं हुआ। डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर जांच के आदेश दिए हैं। और पढ़ें

Advertising

09:27 AM, 28-May-2026

Bihar: हत्यारों ने मारने के बाद शव जला भी दिया; नोएडा लौटने में हुई देर, पहुंची मौत की खबर

Bihar: मधुबनी जिले के रुद्रपुर थाना क्षेत्र में 25 वर्षीय युवक सुभाष यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने जमीन विवाद में हत्या कर शव को जलाकर साक्ष्य मिटाने का आरोप लगाया है। एफएसएल टीम ने कथित दाह संस्कार स्थल से अवशेष बरामद कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। और पढ़ें

09:05 AM, 28-May-2026

Bihar News : बिहार में 14 अंचलाधिकारियों पर गिरी गाज, किसी की सैलरी रुकी तो किसी का कट गया पेंशन; सूची जारी

Bihar : बिहार सरकार ने 14 अंचलाधिकारियों के खिलाफ बड़ी  कार्रवाई की है। इस दौरान राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने किसी की सैलरी रोक ली है तो किसी का पेंशन काट लिया गया है।   और पढ़ें

08:45 AM, 28-May-2026

Bihar: बकरीद के मौके पर ईदगाहों में उमड़ी भारी भीड़, मांगी गई अमन-चैन की दुआ, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

Bihar: बिहार में बकरीद का पर्व धूमधाम और शांतिपूर्ण माहौल में मनाया जा रहा है। शहर और गांवों की ईदगाहों में भारी संख्या में नमाजियों ने नमाज अदा कर देश में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। इस दौरान प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे और कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। और पढ़ें

08:25 AM, 28-May-2026

Husband Wife: पति ने जमीन बेचकर पढ़ाया, पत्नी ने सरकारी नौकरी लगते ही शिक्षक मित्र को अपनाया; बिहार में ड्रामा

Bihar: वैशाली में एक पति ने आरोप लगाया है कि उसने अपनी पत्नी को जमीन बेचकर पढ़ाया-लिखाया और शिक्षिका बनाया, लेकिन नौकरी लगने के बाद पत्नी ने उसे और बेटे को छोड़ दिया। पति का दावा है कि पत्नी का अपने कॉलेज मित्र से संबंध है और उसने दोनों को किराए के मकान में आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा। फिलहाल मामला पुलिस और अदालत में विचाराधीन है। और पढ़ें

08:12 AM, 28-May-2026

Bihar Teacher : जुलाई में जारी होगा TRE-4 का नोटिफिकेशन, हर साल मिलेगी सरकारी नौकरी; शिक्षा मंत्री का दावा

Bihar :TRE-4 के लिए बिहार में लगातार आंदोलन किए जा रहे हैं। ऐसे में यह खबर उनके लिए है जो शिक्षक की बहाली का इंतजार कर रहे हैं। सरकार ने शिक्षक बहाली के लिए एक नई घोषणा की है।  और पढ़ें

07:49 AM, 28-May-2026

Bihar: 13 साल की नौकरी में करोड़ों की संपत्ति! BDO के घर EOU रेड में खुला राज; नौ घंटे तक चली छापेमारी

Bihar: दरभंगा के केवटी प्रखंड के BDO चंद्रमोहन पासवान के घर, पैतृक आवास और ससुराल में EOU की छापेमारी में अकूत संपत्ति के दस्तावेज मिले हैं। जांच एजेंसी ने 10 बैंक खाते फ्रीज किए हैं और कई बेनामी संपत्तियों की जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें

07:17 AM, 28-May-2026

Bihar Boat Capsizes: पटना में बड़ा हादसा, नाव डूबने से दो की मौत, सात लापता; 16 सवार में ज्यादा महिलाएं

Patna News : पटना जिले में लंबी दूरी तक गुजरती गंगा नदी से फिर एक हादसे की खबर सामने आई है। यह हादसा जिले के बाढ़ शहरी क्षेत्र से सटे गंगा दियारा में हुआ है, जो समस्तीपुर जिले से सटा है। 16 लोगों को लेकर चली नाव हादसे का शिकार हो गई। और पढ़ें

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Bihar News

Advertising