गुरूवार, 9 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर लगाये बड़े आरोप!

यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर शनिवार को जमकर हमला बोला।

अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर लगाये बड़े आरोप!
यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर शनिवार को जमकर हमला बोला। जी हां, यूपी में निकाय चुनाव आने वाले है, ऐसे में अखिलेश यादव जनता के बीच में एक बार फिर से अपनी लोकप्रियता का सिक्का आजमानें की कोशिश कर रहे हैं। आइये खबर पर एक नजर डालते है.... आपको बता दें कि लखनऊ के ताज होटल में आयोजित एक कार्यक्रम में अखिलेश यादव ने योगी सरकार को आड़े हाथ लिया। अखिलेश ने योगी सरकार पर कई गंभीर आरोप भी लगाये। साथ ही आपको ये भी बता दें कि पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने योगी सरकार को विकास के मुद्दे पर आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पिछले आठ महीने में सिर्फ नफरत का विकास हुआ। mkuy गौरतलब है कि यूपी की राजधानी लखनऊ के होटल ताज में आयोजित हिंदुस्तान शिखर समागम में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि  पिछले 8 महीने में कोई नया काम नहीं हुआ, साथ ही अखिलेश ने ये भी कहा कि उत्तर प्रदेश में सिर्फ नफरत का विकास हो रहा है। लोकतंत्र की भी दुहाई दी अखिलेश ने... कार्यक्रम के दौरान अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर व्यंग्य कसते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनता मौका देती है और निकालती भी है। इतना ही नहीं अखिलेश यादव ने कहा कि हमने जनता को जनता को बहुत समझाया लेकिन वे नहीं समझे, अब समझ रहे हैं, इसका परिणाम आने वाले चुनाव में देखने को मिलेगा।
S

Shreya

श्रेया News4Social की संवाददाता हैं। वे उत्तर प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर की खबरों को कवर करती हैं, और स्थानीय मुद्दों को तथ्यपरक ढंग से सामने लाने पर ज़ोर देती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →