बुधवार, 1 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

बाढ़ की भारी तबाही के बाद केरल में अब लोगों के सामने संक्रमण और बीमारियों से बचने की चुनौती

केरल में रविवार को लोगों ने बारिश थमने के बाद राहत की थोडी सांस ली, लेकिन इससे पहले भारी बारिश के कारण आई बाढ़ ने केरल में लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है।

बाढ़ की भारी तबाही के बाद केरल में अब लोगों के सामने संक्रमण और बीमारियों से बचने की चुनौती
केरल  में रविवार को लोगों ने बारिश थमने के बाद राहत की थोडी सांस ली, लेकिन इससे पहले भारी बारिश के कारण आई बाढ़ ने केरल में लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। बाढ़ और भारी बारिश के कारण अब तक 370 लोगों की मौत हो चुकी हैं। keral flood now water level comes down but now challenges to tackle infection and diseases 1 केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने मीडिया से बातचीत में कहा की हमारी सबसे बड़ी चिंता लोगों की जान बचाना था। जिसमें हमनें काफी हद तक काम किया हैं, उन्होंने आगे कहा की आख़िरकार केरल में बाढ़ का सबसे विनाशकारी दौरा समाप्त होने के संकेत मिले हैं। कईं गांव और जिलों में जलस्तर में कमी आई हैं। उन्होंने कहा की यह अब तक की सबसे बड़ी त्रासदी है इससे पहले इस तरह की विनाशकारी बाढ़ सन 1924 में आई थी तब से अब तक बाढ़ की इस तरह की त्रासदी नहीं आई थी। keral flood now water level comes down but now challenges to tackle infection and diseases 2   अब मुख्यमंत्री और राज्य सरकार के सामने बाढ़ और संक्रमण से होने वाली बीमारियों से निपटने की चुनौती होगी। बारिश के रुकने के बाद संक्रमण और बीमारियों के होने की संभावना होगी। बाढ़ से पिडित एक राहत शिवर में 3 लोगों को चिकन पॉक्स होने की ख़बर आई हैं। ऐसे हालात में अब बाढ़ से पीडित लोगों के लिए राहत सामग्री पहुंचाना प्रशासन के लिए सबसे बड़ी चुनौती होगी। राज्य सरकार के लिए रोज़मर्रा की ज़िंदगी को वापस पटरी पर लाने की कोशिश रहेगी। आज से कोच्ची नेवल बेस से यात्री उड़ानें शुरु हो जाएंगी। दुसरी तरफ़ बाढ़ से पीडित लोगों के लिए हज़ारों लोगों के हाथ मदद के लिए उठ रहे हैं। संयुक्त अरब अमीरात में भारतीय मूल के कारोबारियों ने साढे 12 करोड़ रुपये की मदद देने का ऐलान किया है साथ ही मेडिकल टीम भेजने का भी ऐलान किया हैं। वहीं मदद करेने में बॉलीवुड भी पिछे नहीं है। बॉलीवुड के कई सितारे बाढ पीडितों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। यह भी पढ़ें : केरल में बाढ़ से प्रभावित लोगों की जान बचाने के लिए बॉलीवुड सितारों आए आगे यह भी पढ़ें :  केरल: केरल में चारों ओर बाढ़ से तबाही लेकिन मंत्री जी जर्मनी घुमने में व्यस्त
RB

Rohit Bhadola

रोहित भदोला News4Social के संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम को कवर करते हैं, और पाठकों को संतुलित व तथ्यपरक जानकारी देने पर ध्यान केंद्रित करते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →