रविवार, 28 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

छोटी सी बात पर पति ने दिया तलाक, महिला के जेठों ने की सारी हदे पार

उत्तर प्रदेश में आए दिन अपराध बढ़ते जा रहे है फिर वो हत्या, चोरी, घरेलू हो या फिर बलात्कार जैसे मामले क्यो न हो.

छोटी सी बात पर पति ने दिया तलाक, महिला के जेठों ने की सारी हदे पार

उत्तर प्रदेश में आए दिन अपराध बढ़ते जा रहे है फिर वो हत्या, चोरी, घरेलू हो या फिर बलात्कार जैसे मामले क्यो न हो. अपराधी किसी भी काम को करने से पीछे नहीं हटते और इन घटनाओं को अंजाम देकर अपराधी लगातार पुलिस को चुनौती दे रहे है. एक घरेलू मामला मेरठ का है, जहां यूपी के बुलंदशहर की बेटी को मेरठ में उसके पति ने छोटी सी बात पर हुए विवाद को लेकर तीन बार तलाक कहकर तलाक दे दिया.

विज्ञापन


मामूली से विवाद पर नव विवाहित महिला को उसका पति तलाक देकर चला गया. उसके बाद उस महिला के साथ जो हुआ उसे सुनकर लोगों की रूह काफी जाएगी. बता दें कि उसी के तीन हैवान जेठ भूखे भेड़ियों की तरह उस पर टूट पड़े, तीनों जेठों ने मिलकर नव विवाहित के साथ रेप जैसी खौफनाक घटना को अंजाम दे दिया.


जिसके बाद पीड़िता ने इस मामले की बुलंदशहर में रिपोर्ट दर्ज कराई है. वहीं पीडिता के परिजन सरकार से बेटी के गुनहगारों के खिलाफ सख्त कार्यवाई करने की मांग कर रहे है. पीड़िता का कहना है कि मेरठ के खलदोनी में रहने वाले सलमान से उसका निकाह 6 माह पूर्व हुआ था.

imgpsh fullsize anim 9 3

पीड़िता ने बताया कि उसके पति के बड़े भाइयों ने पीड़िता के साथ अलग-अलग दिन रेप की वारदात को अंजाम दिया. जिसके बाद तीनो दरिंदे लगातार पीड़िता के साथ मारपीट करते रहे और एक दिन चलती कार से पीड़िता को उसके गांव के बाहर फेंक दिया. गनीमत रही की इतना सब होने के बाद भी पीड़िता की जान बच गई.


पीड़िता के परिजनों को जब इसकी सूचना मिली तो परिवार वालों ने 2 जुलाई को मामले की रिपोर्ट बुलंदशहर के गुलावठी कोतवाली में दर्ज करा दी, लेकिन पुलिस अभी तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नही कर पाई है.

यह भी पढ़ें : कॉलेज की दलित छात्रा के साथ 5 छात्रों ने की शर्मनाक हरकत


पीड़िता के परिवार वालों ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुस्लिम बेटियों की सुरक्षा के लिए तीन तलाक कानून पास कराने और बेटी के गुनहगारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कराने की गुहार लगा रहे है.

PK

Pinki Kumari

पिंकी कुमारी News4Social की क्राइम संवाददाता हैं। वे अपराध, कानून-व्यवस्था और राष्ट्रीय खबरों पर रिपोर्ट करती हैं, और घटनाओं को तथ्यों के आधार पर प्रस्तुत करने का प्रयास करती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →