रविवार, 28 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

कॉलेज की दलित छात्रा के साथ 5 छात्रों ने की शर्मनाक हरकत

दक्षिण कन्नड़ जिले के एक निजी कॉलेज के पांच छात्रों ने अपने ही कॉलेज की एक दलित छात्रा के साथ दुष्कर्म जैसी घटना को अंजाम दिया है. यह घटना इसी साल मार्च की है.

कॉलेज की दलित छात्रा के साथ 5 छात्रों ने की शर्मनाक हरकत

दक्षिण कन्नड़ जिले के एक निजी कॉलेज के पांच छात्रों ने अपने ही कॉलेज की एक दलित छात्रा के साथ दुष्कर्म जैसी घटना को अंजाम दिया है. यह घटना इसी साल मार्च की है. जहां कॉलेज के पांचों लडकों ने अपनी ही कॉलेज की लड़की को कार से जंगल में ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया. साथ ही उसका वीडियो भी बनाया.

विज्ञापन


वीडियो वायरल होने के बाद जिला पुलिस ने पुटुर महिला पुलिस थाने में यह मामला दर्ज किया और अपराधियों को पकड़ने के लिए दो टीम गठित की, जिसके बाद बुधवार को आरोपियों की गिरफ्तारी की गई. पुलिस ने जानकारी दी कि विडियो के वायरल होने के बाद यह मामला सामने आया जिसके बाद आरोपियों की पहचान कर ली गई है. सभी आरोपी 19 साल के है.

imgpsh fullsize anim 1 2


पुलिस ने बताया कि ये पांचों लड़के एक ही कॉलेज के थे और इन्होंने लड़की का बलात्कार कर उसका वीडियो बनाया और उसे धमकी दी कि अगर किसी को कुछ भी बताया, तो इस अश्लील वीडियो को वायरल कर देगें.

यह भी पढ़ें : मुजफ्फरनगर में किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास


वहीं जिला पुलिस अधीक्षक बी एम लक्ष्मी प्रसाद ने लोगों से इस वीडियो को साझा करने के लिए मना किया. उन्होंने कहा कि जो भी ऐसा करेगा उस पर केस दर्ज किया जाएगा, साथ ही कहा कि भारतीय दंड संहिता से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है.

PK

Pinki Kumari

पिंकी कुमारी News4Social की क्राइम संवाददाता हैं। वे अपराध, कानून-व्यवस्था और राष्ट्रीय खबरों पर रिपोर्ट करती हैं, और घटनाओं को तथ्यों के आधार पर प्रस्तुत करने का प्रयास करती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →