गुरूवार, 2 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

हंसराज हंस के ‘धर्म’ पर ‘आप’ ने उठाये सवाल

अभी कुछ दिन पहले आम आदमी पार्टी ने भाजपा के उम्मीदवार गौतम गंभीर पर दो जगहों का वोटर कार्ड होने के कारण उन्हें वोट न करने की अपील की थी.

हंसराज हंस के ‘धर्म’ पर ‘आप’ ने उठाये सवाल

अभी कुछ दिन पहले आम आदमी पार्टी ने भाजपा के उम्मीदवार गौतम गंभीर पर दो जगहों का वोटर कार्ड होने के कारण उन्हें वोट न करने की अपील की थी. अब फिर से एक बार आम आदमी पार्टी ने भाजपा उम्मीदवार ‘हंसराज हंस’ पर सवाल उठाये हैं.

विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के नेता राजेन्द्र पाल गौतम ने हंसराज हंस के धर्म पर सवाल उठाये हैं. उन्होंने 2014 में आई मीडिया रिपोर्ट्स का हवाला देते हुए आरोप लगाया है कि हंसराज हंस ने 2014 में ही मुस्लिम धर्म स्वीकार कर लिया था. अब वो जिस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं वो अनुसूचित जाती के लिए आरक्षित है, और इस कारण से हंसराज हंस अयोग्य उम्मीदवार हैं.

Rajender pal gautam

इस मसले को लेकर राजेन्द्र पाल गौतम ने एक ट्वीट भी किया 2014 की मीडिया खबरों के अनुसार हंसराज हंस  ने इस्लाम कबूल किया था और अब नॉर्थ वेस्ट दिल्ली लोकसभा से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे है। यह संसदीय सीट अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित है और केवल एससी ही इस सीट पर चुनाव लड़ सकता है।

हालाँकि पत्रकार वार्ता में राजेन्द्र पाल जी ने साक्ष्य के तौर पर प्रतिष्ठित अखबारों की प्रतियाँ ही बतौर सबूत पेश की हैं, जब तक इस मसले को लेकर वो चुनाव आयोग तक नही जाते हैं इसपर कोई कार्यवाही नही हो सकती है.

S

Shekhar

शेखर News4Social के राजनीतिक संवाददाता हैं। वे चुनाव, राजनीति और राष्ट्रीय घटनाक्रम पर रिपोर्ट करते हैं, और विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →