Advertising
Home Breaking News Hindi महाराष्ट्र में बस खाई में गिरी, सभी यात्रियों के मरने की आशंका
Advertising
<

महाराष्ट्र में बस खाई में गिरी, सभी यात्रियों के मरने की आशंका

194

महाराष्ट्र के बालेश्वर में यात्रियों से भरी बस खाई में गिर गई है। इसके बाद सभी यात्रियों के मरने की आशंका जताई जा रहीं हैं। बस में 23 लोग सवार थे। बताया जा रहा है की बस दापोल एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी से रायगढ की और जा रही थी। यह हादसा शानिवार सुबह रायगढ़ और सतारा जिले की सीमा पर हुआ।

फिलहाल बचाव और राहत कार्य चल रहा है। बस काफी गहरी खाई में गिरी है इसलिए बचाव कार्य में दिक्कत आ रही हैं।

इससे पहले गुरुवार को कोल्हापुर में 17 लोगों से भरी मिनी बस नदी में गिर गई थी। पश्चमी महाराष्ट्र के कोल्हापुर में शिवजी पुल पर हुए हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई थी। जबकि बाकी लोगों को बचा लिया गया था।

हादसे में घायल लोगों को स्थानीय प्रशासन ने कोल्हापुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था     । बस में सवार सभी यात्री भगवान गणेश की पूजा करके वापस लौट रहे थे। तभी बस के ड्राइवर ने अपना नियंत्रण खो दिया था जिसकी वजह से बस पंचगंगा नदी में जा गिरी। बताया जा रहा है की बस ड्राइवर नशे में था।

Advertising