MLC Election Live: राजद की ओर से सुनील सिंह पहुंचे नामांकन करने; कुछ देर में NDA के नौ प्रत्याशी भी आएंगे h3>
11:31 AM, 08-Jun-2026
MLC Election Bihar Live Updates: सभी विधायकों की मौजूदगी आज जरूरी नहीं
बिहार विधान परिषद् की नौ सीटों पर चुनाव और एक सीट पर उप चुनाव के लिए नामांकन का अंतिम दिन है। 243 विधायकों वाली बिहार विधानसभा में अभी 242 विधायक हैं। आज नामांकन का दिन है, इसलिए सभी विधायकों की मौजूदगी जरूरी नहीं। जो प्रस्ताव बनेंगे या जो प्रस्तावों पर सहमति जताएंगे, ऐसे विधायक आ रहे हैं। बाकी अपने काम से या अपने नेता के आसपास रहने के लिए आ रहे हैं।
10:25 AM, 08-Jun-2026
MLC Election Bihar Live Updates: राजद उम्मीदवार सुनील सिंह पहुंचे नामांकन करने
राष्ट्रीय जनता दल की ओर से सुनील सिंह अपना नामांकन पर्चा दाखिल करने के लिए विधान मंडल पहुंचे। उनके साथ राजद के वरिष्ठ नेता और विधायक कुमार सर्वजीत भी पहुंचे। इधर, भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह समेत एनडीए के उम्मीदवार दोपहर 12 बजे नामांकन पर्चा दाखिल करेंगे। मंत्री श्रवण कुमार ने इसकी जानकारी दी है। हालांकि, मंत्री दीपक प्रकाश पर सस्पेंस अब भी बरकरार है।
09:59 AM, 08-Jun-2026
MLC Election Bihar Live Updates: विधान परिषद् की जांच करने पहुंचे सुरक्षा कर्मी
Advertising
विधान परिषद् परिसर की जांच करते सुरक्षाकर्मी। – फोटो : NEWS4SOCIAL
कुछ देर में नामांकन करने के लिए उम्मीदवार पहुंचने लगेंगे। इससे पहले विधान परिषद् परिसर की जांच की जा रही है। सुरक्षा कर्मी डॉग और बम स्क्वायड की टीम को लेकर जांच कर रहे हैं। हर एक कोने की चप्पे-चप्पे की निगरानी की जा रही है।
09:34 AM, 08-Jun-2026
MLC Election Bihar Live Updates: दीपक प्रकाश पर अब तक किसी ने नहीं दी प्रतिक्रिया
मंत्री दीपक प्रकाश ने नाम की घोषणा अब तक नहीं हुई है। भाजपा की ओर से अब तक इस मामले में प्रतिक्रिया भी नहीं आई है। अगर 10वीं सीट पर दीपक प्रकाश का नाम घोषित किया जाता है तो महागठबंधन और एनडीए में इस सीट के लिए कड़ी टक्कर हो सकती है। बिहार विधानसभा के मौजूदा संख्याबल के अनुसार, एक एमएलसी सीट जीतने के लिए करीब 25 विधायकों के वोटों की आवश्यकता होती है। एनडीए के पास आठ उम्मीदवारों को आसानी से जिताने लायक संख्या बल है।
08:56 AM, 08-Jun-2026
MLC Election Bihar Live Updates: राजद ने किसे बनाया एमएलसी उम्मीदवार
बिहार विधान परिषद् की एक सीट के लिए राष्ट्रीय जनता दल अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। राजद फिर से सुनील कुमार सिंह को भरोसा जताया है। वह वर्तमान में विधान परिषद् के सदस्य हैं। लालू परिवार के काफी करीबी हैं। राबड़ी देवी के मुंहबोले भाई हैं। लालू प्रसाद ने उनके ही नाम पर अंतिम मुहर लगाई है।
08:24 AM, 08-Jun-2026
MLC Election Bihar Live Updates: एनडीए ने किस जाति से किसे टिकट दिया?
भाजपा और जदयू ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। इसमें भाजपा ने भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह (राजपूत), संजय मयूख (कायस्थ), शीला पंडित (कुम्हार) और अनिल ठाकुर (नाई, ठाकुर) शामिल हैं। जदयू ने विधान परिषद चुनाव और उपचुनाव के लिए निशांत कुमार (कुर्मी), भारती मेहता (नोनिया), शिवरानी देवी प्रजापति (कुम्हार) और ललन प्रसाद (धानुक) को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। लोजपा रामविलास ने अशरफ अंसारी (मुस्लिम) को टिकट दिया।
07:55 AM, 08-Jun-2026
MLC Election Live: राजद की ओर से सुनील सिंह पहुंचे नामांकन करने; कुछ देर में NDA के नौ प्रत्याशी भी आएंगे
बिहार विधान परिषद् की खाली हो रही नौ सीट पर चुनाव और एक सीट पर उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया का आज अंतिम दिन है। अब तक किसी भी दल से किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन पर्चा दाखिल नहीं किया है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की ओर से नौ सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा पहले ही की जा चुकी है। इसमें जनता दल यूनाईटेड से चार, भारतीय जनता पार्टी से चार और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की ओर से एक उम्मीदवार के नाम की घोषणा की गई है। राष्ट्रीय जनता दल आज उम्मीदवार की घोषणा करेगा और आज ही नामांकन पर्चा दाखिल करेगा। वहीं राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश पर संशय बना हुआ। अब तक उनके नाम की घोषणा नहीं हुआ। आज सारी तस्वीर साफ हो जाएगी।
बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – BiharNews