Advertising
Home Top stories जसकीरत के लिए आलम की कुर्बानी, दाऊद इब्राहिम को स्लो पॉइजन, हर...
Advertising
<

जसकीरत के लिए आलम की कुर्बानी, दाऊद इब्राहिम को स्लो पॉइजन, हर मोड़ पर धमाका

0
जसकीरत के लिए आलम की कुर्बानी, दाऊद इब्राहिम को स्लो पॉइजन, हर मोड़ पर धमाका


जसकीरत के लिए आलम की कुर्बानी, दाऊद इब्राहिम को स्लो पॉइजन, हर मोड़ पर धमाका

रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। यह फिल्म न केवल अपने हाई-ऑक्टेन एक्शन के लिए, बल्कि अपनी कहानी में छिपे उन पांच बड़े और चौंकाने वाले ट्विस्ट्स के लिए भी चर्चा में है, जिन्होंने दर्शकों के रोंगटे खड़े कर दिए हैं। ‘बड़े साहब’ की रहस्यमयी सत्ता से लेकर दाऊद इब्राहिम को धीमा जहर देने वाले धुरंधर के खुलासे तक, इस सीक्वल ने अपराध और जासूसी की दुनिया के कई अनकहे राज की ढलक पेश की हैं। रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ ने अपनी पेचीदा कहानी और चौंकाने वाले खुलासों से दर्शकों को हिला कर रख दिया है। फिल्म में अंडरवर्ल्ड, राजनीति और जासूसी का जो कॉकटेल पेश किया गया है, उसके पांच सबसे बड़े ट्विस्ट जानें।

1. बड़े साहब कौन हैं?

फिल्म में बड़े साहब कोई और नहीं बल्कि दाऊद इब्राहिम हैं, जिसका रोल दानिश इकबाल ने निभाया है। वो केवल एक गैंगस्टर के रूप में नहीं, बल्कि एक ऐसे मोहरे के रूप में दिखाया गया है जो अंतरराष्ट्रीय खुफिया एजेंसियों के बीच फंसा हुआ है। कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब यह पता चलता है कि दाऊद का नेटवर्क अब केवल ड्रग्स या हथियारों तक सीमित नहीं है, बल्कि वह एक बड़े राजनीतिक तख्तापलट की साजिश का हिस्सा है। उत्तर प्रदेश चुनाव में वो बड़े उलट-फेर की प्लानिंग करता नजर आता है।

2. कैसे होती है गौरव गेरा यानी आलम की मौत?

फिल्म का सबसे भावनात्मक और चौंकाने वाला मोड़ गौरव गेरा यानी आलम की मौत है। गौरव का किरदार फिल्म में नीति और रणनीति का केंद्र माना जा रहा था, लेकिन उसकी मौत ने पूरी कहानी को पलट दिया। उसकी मौत किसी और के हाथों नहीं बल्कि रणवीर सिंह करते हैं। ये कोई साधारण हादसा नहीं, बल्कि एक सोची-समझी साजिश थी, जिसका मकसद मुख्य नायक रणवीर सिंह को बचाना था। रणवीर को पकड़े जाने से बचाने के लिए आलम खुद अपनी जान गंवाने को तौयार होता है। 

3. जमील जमाली की असली पहचान का खुलासा

जमील जमाली पूरी फिल्म में एक सेल्फिश पाकिस्तानी, अपने बारे में सोचने वाले राजनेता के रूप में प्रस्तुत किया गया है, लेकिन आखिरी ट्विस्ट में वो इससे इतर में सबसे बड़े ‘धुरंधर’ के रूप में सामने आता है। उसका असली चेहरा तब सामने आता है जब यह पता चलता है कि वह दशकों से ‘डी-कंपनी’ और भारतीय एजेंसियों के बीच एक ‘डबल एजेंट’ की भूमिका निभा रहा था। जमील की असल पहचान ही वह कड़ी है जो फिल्म के क्लाइमेक्स को मजेदार बनाती है। रणवीर को बचाकर जमील ही उसे पाकिस्तान से भारत के लिए निकालता है।

4. अर्जुन रामपाल के पिता की दास्तान

फिल्म में अर्जुन रामपाल के किरदार के पीछे की असली प्रेरणा उनके पिता की कहानी है। अपने पिता की हत्या करते हुए अर्जुन द्वारा मिभाया गया मेजर इकबाल का किरदार ये खुलासा करता है कि उसका बाद पाकिस्तान फौज का हिस्सा था, जिसमे 1971 की जंग लड़ी, लेकिन पाकिस्तान के साथ गद्दारी की और बांग्लादेशी महिलाओं का रेप किया। अ

5. दाऊद इब्राहिम को स्लो पॉइजन देने वाला धुरंधर

फिल्म के अंत में जो सबसे बड़ा सस्पेंस खुलता है, वह है दाऊद इब्राहिम की बिगड़ती हालत का कारण। यह खुलासा होता है कि उसे किसी बाहरी दुश्मन ने नहीं, बल्कि उसके सबसे करीबी और भरोसेमंद सलाहकार ने ‘स्लो पॉइजन’ (धीमा जहर) दिया था। यह जहर केवल शरीर को खत्म करने के लिए नहीं, बल्कि उसके साम्राज्य को धीरे-धीरे ध्वस्त करने की एक बड़ी साजिश का हिस्सा था। ये शख्स कोई और नहीं बल्कि पाकिस्तान में 45 साल से रह रहा भारतीय एजेंट जमील जमाली है।

Advertising

ये भी पढ़ें: Dhurandhar 2 Climax: एंडिंग में दिखेगा असली धुरंधर, रणवीर सिंह के लिए बना मसीहा, 45 साल से पाकिस्तान की नाक में किया दम

Dhurandhar The Revenge: ‘धुरंधर 2’ में ISI कनेक्शन वाले आतिफ अहमद में हू-ब-हू अतीक अहमद की झलक, कौन है दमदार रोल में दिखा एक्टर

Dhurandhar 2: कौन हैं बड़े साहब? न इमरान हाशमी, न सलमान, मिल गया वो एक्टर जिसने निभाया अंडरवर्ल्ड डॉन का रोल

Latest Bollywood News

Advertising