Advertising
Home Top stories 51 महिलाओं को “वीर माता पन्नाधाय नारी शक्ति गौरव सम्मान-2026”: समाज...
Advertising
<

51 महिलाओं को “वीर माता पन्नाधाय नारी शक्ति गौरव सम्मान-2026”: समाज सेवा और शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया गया सम्मानित – Meerut News

0
51 महिलाओं को “वीर माता पन्नाधाय नारी शक्ति गौरव सम्मान-2026”:  समाज सेवा और शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया गया सम्मानित – Meerut News

51 महिलाओं को “वीर माता पन्नाधाय नारी शक्ति गौरव सम्मान-2026”: समाज सेवा और शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया गया सम्मानित – Meerut News


07 मार्च 2026 को 1857 के क्रांतिनायक धनसिंह कोतवाल शोध संस्थान, मेरठ द्वारा वीर माता पन्नाधाय नारी शक्ति गौरव सम्मान-2026 समारोह का आयोजन मोहकमपुर स्थित ब्रह्मा कुमारीज भवन में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित कर नारी शक्ति को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सुनीता बैंसला (आईआरएस), पूर्व प्रधान आयकर महानिदेशक, भारत सरकार रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता मिथिलेश तोमर ने की। वहीं विशिष्ट अतिथियों में डॉ. मीनाक्षी सिंह, योगिनी ब्रह्माकुमारी आशा बहन, ब्रह्माकुमारी सुनीता बहन (क्षेत्रीय संचालिका), सुशील जी भाई साहब, डॉ. अनुभूति चौहान और शशि भूषण उपाध्याय उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन ब्रह्माकुमारी मीनू बहन ने प्रभावशाली ढंग से किया। संस्थान के अध्यक्ष तस्वीर सिंह चपराना ने अपने संबोधन में कहा कि वीर माता पन्नाधाय का त्याग और बलिदान भारतीय इतिहास में नारी शक्ति का सर्वोच्च उदाहरण है। उन्होंने कहा कि आज की महिलाएं शिक्षा, समाज सेवा और नेतृत्व के माध्यम से समाज को नई दिशा दे रही हैं और ऐसे सम्मान समारोह नारी सशक्तिकरण की भावना को और मजबूत करते हैं। कार्यक्रम के दौरान सुगम सिंह धामा ने संकल्प वाचन कराया। इसके बाद ब्रह्माकुमारी बहनों के निर्देशन में सभी उपस्थित लोगों ने मेडिटेशन किया, जिससे कार्यक्रम का वातावरण आध्यात्मिक और प्रेरणादायक बन गया। इस अवसर पर समाज, शिक्षा, सेवा और विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 51 महिलाओं को “वीर माता पन्नाधाय नारी शक्ति गौरव सम्मान-2026” से सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाली प्रमुख महिलाओं में ज्योति मोरल, सुनीता खटाना, अंजु कटिहार, सरोज भाटी, रेखा गुर्जर, कैप्टन प्रोफेसर रानी, मीनू कसाना, भावना शर्मा, डॉ. प्रीति सिंह, प्रोफेसर कल्पना चौधरी, बबिता चौधरी गुर्जर, भानुप्रिया, कोमल आर्य, मधुरी मिश्रा, डॉ. ईशा पटेल, डॉ. शारदा, स्वाती सिंह, डॉ. सूची गुप्ता, पायल जैन, डॉ. शांता गुर्जर, शैली शर्मा, कुसुम शर्मा, हर्षिता वशिष्ठ, रेखा राणा, सरिता नगर, प्रिया गुप्ता, दिशा तलवार, शशि कौशिक, लीना अग्रवाल, चांदनी सैफी, रितुल अरोरा, श्रुति सागर, भगवती, अलका जैन, पारुल, अलका रानी, शीतल पाटिल सहित अन्य महिलाएं शामिल रहीं। कार्यक्रम के दौरान लेखिका ज्योति मोरल की पुस्तक “1857 के क्रांतिनायक कोतवाल धनसिंह गुर्जर : एक ऐतिहासिक और समाजशास्त्रीय दृष्टिकोण” का भी मुख्य अतिथि और अन्य विशिष्ट अतिथियों द्वारा विमोचन किया गया। इस पुस्तक में 1857 की क्रांति के महानायक कोतवाल धनसिंह गुर्जर के जीवन, संघर्ष, नेतृत्व और सामाजिक योगदान को ऐतिहासिक तथा समाजशास्त्रीय दृष्टिकोण से विस्तार से प्रस्तुत किया गया है। समारोह में कैप्टन सुभाष चंद्र, राष्ट्रपति पदक से अलंकृत सरबजीत सिंह कपूर, प्रो. देवेश शर्मा, एडवोकेट दिवाकर विधूड़ी, के. इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य संत कुमार, पूर्व परियोजना अधिकारी पवन कुमार शर्मा, इंजीनियर रणधीर सिंह धामा, प्रिंसिपल संजीव नागर, अशोक कुमार चौधरी, चरण सिंह लिसाड़ी, अंकित स्वामी और राजबल सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News

Advertising