HomeTop storiesशाजापुर के मनकामनेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि मेले की तैयारी: एसडीएम...
Advertising
<
शाजापुर के मनकामनेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि मेले की तैयारी: एसडीएम ने हटवाईं निजी दान पेटियां; लोगों ने बजट की कमी को लेकर जताई नाराजगी – shajapur (MP) News
शाजापुर के मनकामनेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि मेले की तैयारी: एसडीएम ने हटवाईं निजी दान पेटियां; लोगों ने बजट की कमी को लेकर जताई नाराजगी – shajapur (MP) News h3>
शाजापुर के कुहारिया खास स्थित प्रसिद्ध मनकामनेश्वर महादेव मंदिर में आगामी महाशिवरात्रि मेले की व्यवस्थाओं को लेकर बैठक हुई। इसमें सुरक्षा, साफ-सफाई और पारदर्शिता को लेकर कड़े निर्देश दिए गए। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष महाशिवरात्रि मेला 13 से 17 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। मंदिर से हटाई गईं निजी दान पेटियां बैठक के दौरान मंदिर में रखी दान पेटियों का मामला गर्माया रहा। एसडीएम मनीषा वास्कले ने निरीक्षण में पाया कि शासकीय दान पेटी के साथ-साथ चार अन्य निजी दान पेटियां भी वहां रखी थीं। एसडीएम ने नाराजगी जताते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि मंदिर परिसर में केवल सरकारी दान पेटी ही रहेगी। इसके बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए निजी दान पेटियों को हटाया गया। मुख्य द्वार पर लगी एक पेटी को पेचकस और औजारों की मदद से उखाड़ना पड़ा। बजट की कमी को लेकर जताई नाराजगी बैठक में ग्राम पंचायत के सरपंच महेश पाटीदार ने बताया कि मंदिर के पास 1200 बीघा सरकारी जमीन है और यह क्षेत्र का बेहद प्रसिद्ध मंदिर है, फिर भी पिछले दो वर्षों से प्रशासन की ओर से कोई बजट नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि महाशिवरात्रि के दिन यहां 35 से 40 हजार श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं, ऐसे में बिना बजट के व्यवस्थाएं संभालना मुश्किल हो रहा है। वहीं, मंदिर के पुजारी ने भी शिकायत की कि प्रशासनिक अधिकारी केवल बैठक के समय ही मंदिर आते हैं, नियमित रूप से कोई सुध नहीं लेता। सुरक्षा और सफाई के कड़े निर्देश प्रशासन ने मेले के दौरान सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर रणनीति तैयार की है। अधिकारियों ने पेयजल आपूर्ति, मंदिर की विशेष साफ-सफाई और सचिवों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। सुरक्षा के लिहाज से चौकीदार को अनिवार्य रूप से वर्दी में रहने और पुलिस बल की तैनाती की बात कही गई। यह रहे उपस्थित इस बैठक में एसडीएम मनीषा वास्कले के साथ एसडीओपी अजय कुमार मिश्रा, तहसीलदार दिव्या जैन, थाना प्रभारी भीमसिंह पटेल और बीएमओ डॉ. आरसी चक्रवर्ती सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।