Advertising
Home Top stories पंजाब की बड़ी खबरें: हाईकोर्ट के जज की कोठी में ड्रोन...
Advertising
<

पंजाब की बड़ी खबरें: हाईकोर्ट के जज की कोठी में ड्रोन गिरा; जालंधर में 2 बच्चों का मर्डर करने वाले पिता को उम्रकैद – Mohali News

0
पंजाब की बड़ी खबरें:  हाईकोर्ट के जज की कोठी में ड्रोन गिरा; जालंधर में 2 बच्चों का मर्डर करने वाले पिता को उम्रकैद – Mohali News

पंजाब की बड़ी खबरें: हाईकोर्ट के जज की कोठी में ड्रोन गिरा; जालंधर में 2 बच्चों का मर्डर करने वाले पिता को उम्रकैद – Mohali News

पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के जज की कोठी में जांच के लिए पहुंची फोरेंसिक और पुलिस टीम।

चंडीगढ़ के सेक्टर-19 में रविवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के एक जज की कोठी में एक ड्रोन जैसी चीज आकर गिर गई। इसकी सूचना फौरन पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एरिया को सील किया।

.

मौके पर फोरेंसिक टीम और बम स्क्वायड की टीम भी बुलाई। हालांकि, जांच के दौरान पता चला कि यह ड्रोन जैसी चीज एक खिलौना है, जो पड़ोस में रहने वाले एक बच्चे का है। 9 वर्षीय बच्चा अपना खिलौना गुम गया समझकर छोड़ गया था। हालांकि, पुलिस ने पूरे मामले की गंभीरता से जांच की। (पढ़ें पूरी खबर)

जालंधर में 2 बच्चों का मर्डर करने वाले पिता को उम्रकैद

जालंधर में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश विशेष अदालत ने अपने ही दो मासूम बच्चों की हत्या के मामले में दोषी पिता रंजीत मंडल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। इसके अलावा कोर्ट ने 1 लाख 10 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना अदा न करने की स्थिति में एक साल अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

Advertising

कोर्ट ने इस मामले में दोषी के भाई संजीत, मां बीना देवी और बहन पूजा को साक्ष्यों के अभाव में बरी कर दिया। यह मामला 11 दिसंबर 2020 को थाना पतारा में दर्ज किया गया था। मृत बच्चों की मां रंगीली देवी ने शिकायत दी थी। रंगीली देवी मूल रूप से बिहार के दरभंगा जिले की रहने वाली है और वर्तमान में जालंधर के पतारा क्षेत्र में रह रही थी। (पढ़ें पूरी खबर)

अमृतसर में पाक के लिए जासूसी के आरोप में युवक गिरफ्तार

अमृतसर में स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल ने पाकिस्तान को भारतीय सेना से जुड़ी गोपनीय जानकारियां मुहैया कराने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान हरपाल सिंह (उम्र 35 )के रूप में हुई है, जो पेशे से किसान बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार युवक पिछले करीब एक साल से पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के संपर्क में था और लगातार भारतीय सेना की गुप्त सूचनाएं पाकिस्तान भेज रहा था। सुरक्षा एजेंसियों को इस बारे में गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद अमृतसर स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल ने कार्रवाई की। (पढ़ें पूरी खबर)

तरनतारन में कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर, मां-बेटे की मौत

तरनतारन में अमृतसर-खेमकरन रोड पर भिखीविंड के पास कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर हो गई। इस हादसे में कार सवार मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक मां-बेटे की पहचान प्रभजीत कौर और फतेह सिंह के रुप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, गांव असल उत्तार के दविंदर सिंह (30) चंडीगढ़ में टैक्सी चलाते हैं। वह अपनी पत्नी प्रभजीत कौर और नाबालिग बेटे फतेह सिंह (5) के साथ अपनी स्विफ्ट डिजायर कार में अपने ससुराल गांव फतेहपुर में एक शादी में शामिल होने जा रहे थे। (पढ़ें पूरी खबर)

लुधियाना में ट्यूशन सेंटर पर हमला, स्टाफ को बनाया बंधक

लुधियाना में एक ट्यूशन सेंटर संचालिका के साथ बदसलूकी, मारपीट और जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि सेंटर में पढ़ने वाले एक छात्र और उसके परिजनों ने मिलकर हमला किया। घटना की CCTV वीडियो भी सामने आई है, जिसमें आरोपी टीचर के ऑफिस में घुसकर मारपीट करते नजर आ रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, करीब 50 से ज्यादा लोगों ने टीचर, उसके पति और स्टाफ को घंटों तक ट्यूशन सेंटर में बंधक बनाए रखा। थाना पीएयू पुलिस ने आरोपी छात्र और उसके परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। (पढ़ें पूरी खबर)

गुरदासपुर में जमीनी विवाद में व्यक्ति की मौत, धक्का-मुक्की हुई

गुरदासपुर में दो मरले जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में मौजूदा महिला कांग्रेसी सरपंच के पति सहित नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। गांवों में पंचायत की कुछ जमीन ग्रामीणों को कूड़ा फेंकने के लिए आवंटित की जाती हैं। इसी के तहत गांव तिब्बड़ की दो मरले कूड़ा फेंकने वाली जमीन का कब्जा जिला प्रशासन के निर्देश पर 20 जनवरी को डेविड मसीह को पुलिस द्वारा दिलवाया गया था। (पढ़ें पूरी खबर)

लुधियाना में बच्चे पर कुत्तों ने किया हमला, खाली प्लॉट में खेल रहा था

लुधियाना में 6 कुत्तों ने 9 साल के बच्चे पर हमला कर दिया। बच्चा परिवार के साथ नूरवाला रोड स्थित बाला जी फैक्ट्री के पास रहता है। बच्चा खाना खाने के बाद प्लॉट में खेल रहा था, तभी अचानक कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। जगह-जगह से कुत्तों ने बच्चे को नोचा। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। (पढ़ें पूरी खबर)

पंजाब की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Punjab News

Advertising