Advertising
Home Breaking News Hindi पहले एक सिरा टूटा, लोग मदद को दौड़े तो दूसरा भी टूट...
Advertising
<

पहले एक सिरा टूटा, लोग मदद को दौड़े तो दूसरा भी टूट गया… सामने आया वीडियो, सूरजकुंड हादसे की पूरी कहानी

0
पहले एक सिरा टूटा, लोग मदद को दौड़े तो दूसरा भी टूट गया… सामने आया वीडियो, सूरजकुंड हादसे की पूरी कहानी


पहले एक सिरा टूटा, लोग मदद को दौड़े तो दूसरा भी टूट गया… सामने आया वीडियो, सूरजकुंड हादसे की पूरी कहानी

फरीदाबाद में चल रहे सूरजकुंड मेले में शनिवार शाम बड़ा हादसा हो गया. यहां मेले में लगे झूले का पहले एक सिरा टूटा था. लोग तुरंत बचाने के लिए आगे बढ़े और उस पर चढ़ गए. इसी दौरान दूसरा सिरा भी टूट गया और लोग इसकी चपेट में आ गए. इसमें हरियाणा पुलिस के इंस्पेक्टर की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं 13 लोग घायल हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है.

लोगों ने बताया कि शनिवार की शाम करीब 6:15 के आसपास यह घटना हुई. यहां पर लगा झूला गिर गया. जब झूला गिरा तो उसका एक सिरा गिरा था, उस दौरान अधिक लोग चपेट में नहीं आए थे, लेकिन बचाने के लिए जब लोग उस पर चढ़े तो झूले का दूसरा सिरा भी टूट गया. घटना में 13 लोग घायल हुए हैं.

यहां देखें Video…

हरियाणा पुलिस के इंस्पेक्टर की इस हादसे में जान चली गई. घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल हो गया. खुशी का माहौल चीख पुकार में तब्दील हो गया. हादसे के बाद बचाव दल मौके पर पहुंचा. घटना के बाद मौके पर पुलिस टीम, एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड सहित अन्य एजेंसियों की टीमें पहुंचीं और बचाव कार्य शुरू किया गया.

Advertising

यह भी पढ़ें: हरियाणा: सूरजकुंड मेले में बड़ा हादसा, झूला टूटने से पुलिस इंस्पेक्टर की मौत, कई घायल

घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. फिलहाल मौके पर पुलिस टीम मौजूद है. क्रेन के जरिए झूले को हटा दिया गया है. हादसे के बाद मेले में सन्नाटा नजर आ रहा है. बता दें कि सूरजकुंड मेला प्रत्येक वर्ष लगता है, जिसमें हरियाणा और दिल्ली सहित अन्य हिस्सों से लोग अपने परिवार के साथ पहुंचते हैं और एंजॉय करते हैं, लेकिन शनिवार को यहां दर्दनाक हादसा हो गया.

यहां देखें Video

 

इंस्पेक्टर की फैमिली को एक करोड़ की मदद की घोषणा

हादसे में हरियाणा पुलिस के इंस्पेक्टर जगदीश की मौत हुई है, वे ड्यूटी पर तैनात ते. लोगों को बचाने आगे पहुंचे, तभी चपेट में आ गए. डीजीपी अजय सिंघल ने इसे पुलिस विभाग की अपूरणीय क्षति बताते हुए परिवार को 1 करोड़ की सहायता और अन्य विभागीय लाभ देने की घोषणा की है. हादसे में जान गंवाने वाले निरीक्षक जगदीश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मथुरा के रहने वाले थे. वे 31 जनवरी 2026 को पुलिस लाइन पलवल से सूरजकुंड मेला ड्यूटी पर तैनात किए गए थे.

हादसे में कौन लोग हुए घायल

इस दुर्घटना में कई अन्य लोग भी घायल हुए हैं, जिनमें सहायक उपनिरीक्षक नीलय, सुनील (जिला महेंद्रगढ़), हर्ष प्रकाश (ग्रेटर नोएडा), प्रशांत (धौलपुर, राजस्थान), अनीशा (फरीदाबाद), शिवानी (नोएडा) और परविंदर शामिल हैं. सभी घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है. डीजीपी ने अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात की और डॉक्टरों को बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

surajkund mela swing accident one end broke after second video

डीजीपी अजय सिंघल ने अस्पताल पहुंचकर जाना घायलों का हाल

पुलिस महानिदेशक हरियाणा अजय सिंघल हादसे में घायल लोगों से मिलने के लिए अस्पताल पहुंचे. उन्होंने घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी ली और डॉक्टरों से इलाज को लेकर बातचीत की. डीजीपी ने घायलों को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार व पुलिस विभाग उनकी मदद के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि घायलों के इलाज में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए. डीजीपी ने कहा कि हादसा बेहद दुखद है. प्रशासन घायलों को हर संभव मदद देगा.

—- समाप्त —-

Advertising