लुधियाना में महिला का स्टंट करने का VIDEO: स्कूटी चलाते वक्त हाथ छोड़े, खड़े होकर डांस किया; सीट पर टांग रखी, PCR से भी नहीं डरी – Ludhiana News h3>
चलती स्कूटी पर खड़े होकर डांस करती हुई महिला।
लुधियाना में चलती स्कूटी पर महिला का स्टंट करने का वीडियो सामने आया है। यहां ताजपुर रोड पर दयाल पब्लिक स्कूल के पास ट्रैफिक के बीच महिला अपनी स्कूटी पर स्टंट करती नजर आई। कभी वह चलती स्कूटी पर खड़ी हुई तो कभी हैंडल छोड़कर डांस करने लगी।
.
इस बीच PCR गाड़ी के सामने भी महिला खड़ी होकर स्कूटी चलाती रही। पीछे चल रही कार में सवार व्यक्ति ने इसका वीडियो बना लिया। एक दिन पहले ही ये वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हुआ। पुलिस का कहना है कि इसकी जांच की जा रही है।
स्कूटी चलाते वक्त महिला ने एक टांग उठाकर सीट पर रख ली।
अब पढ़िए वीडियो में क्या दिख रहा…
- खड़ी हुई, हैंडल छोड़ा, डांस किया: 1 मिनट 8 सेकेंड के वीडियो में महिला स्कूटी चलाती नजर आती है। सड़क पर चलते हुए वह अचानक स्कूटी की सीट पर खड़ी हो जाती है। स्कूटी उस समय भी चल रही होती है। इसके बाद महिला हैंडल से अपने हाथ हटा लेती है और एक हाथ ऊपर उठाकर बेखौफ होकर डांस करने लगती है।
- स्कूटी की सीट पर एक टांग रखी: कुछ दूरी तक वह इसी हालत में स्कूटी चलाती रहती है। इसके बाद वह एक और खतरनाक स्टंट करती है। महिला चलती स्कूटी पर अपनी एक टांग उठाकर सीट पर रख लेती है और संतुलन बनाते हुए आगे बढ़ती रहती है। इस दौरान स्कूटी की रफ्तार कम नहीं होती और वह लगातार स्टंटबाजी करती रहती है।
- PCR गाड़ी के सामने भी स्टंट: जब महिला स्टंट कर रही होती है और उसी दौरान सड़क से पंजाब पुलिस की एक PCR गाड़ी गुजरती दिखाई देती है। पुलिस की गाड़ी पास से निकलने के बावजूद महिला न तो रुकती है और न ही स्टंट बंद करती है। उसके चेहरे पर किसी तरह का डर या घबराहट नजर नहीं आती।
PCR गाड़ी के सामने भी महिला स्टंट करती हुई।
ACP बोले- जांच की जा रही है एसीपी ट्रैफिक गुरदेव सिंह ने बताया कि वीडियो सामने आया है। अभी जांच की जा रही है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी । ट्रैफिक नियमों की पालना ना करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी, चाहे वह महिला हो या फिर युवक।
महिला का स्टंट करते का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
ट्रैफिक के बीच खड़े होकर स्कूटी चलाती महिला।
——-
ये खबर भी पढ़ें…
लुधियाना में कार पर स्टंट करते युवकों की रील वायरल, ट्रैफिक पुलिस ने चालान काटा
लुधियाना में स्विफ्ट कार के फ्रंट शीशे और छत पर बैठकर स्टंट करने वाले युवक का ट्रैफिक पुलिस ने चालान काटा है। सोशल मीडिया पर युवक की रील हुई थी। आरोपी युवक की गाड़ी का नंबर वीडियो में देखकर पुलिस ने उसे वेरिफाई किया और युवक का डेंजर ड्राइव का चालान कर दिया। (पढ़ें पूरी खबर)



