Advertising
Home Top stories भोपाल के ज्योतिष मठ संस्थान का दावा: माह के अंत में...
Advertising
<

भोपाल के ज्योतिष मठ संस्थान का दावा: माह के अंत में बारिश, राजनीतिक उतार–चढ़ाव और बाजार में बड़ा बदलाव संभव – Bhopal News

0
भोपाल के ज्योतिष मठ संस्थान का दावा:  माह के अंत में बारिश, राजनीतिक उतार–चढ़ाव और बाजार में बड़ा बदलाव संभव – Bhopal News

भोपाल के ज्योतिष मठ संस्थान का दावा: माह के अंत में बारिश, राजनीतिक उतार–चढ़ाव और बाजार में बड़ा बदलाव संभव – Bhopal News

ज्योतिष मठ संस्थान भोपाल के अनुसार नवंबर माह के अंतिम दिनों में ग्रहों की चाल में बड़ा परिवर्तन होने वाला है, जिसका प्रभाव मौसम, राजनीति और व्यापार सहित कई क्षेत्रों में स्पष्ट रूप से दिखाई दे सकता है। ज्योतिषाचार्य एवं पंचांगकर्ता पंडित विनोद गौतम न

.

उन्होंने बताया कि 28 नवंबर को शनि तथा 29 नवंबर को बुध वक्री से मार्गी होंगे, जिससे ग्रहों की सीधी चाल कई क्षेत्रों में महत्वपूर्ण बदलाव का कारण बन सकती है। माह के अंतिम दिनों में सूर्य, मंगल और शुक्र का त्रिग्रही योग भी प्रभावकारी स्थितियां बनाएगा।

मौसम में बदलाव के संकेत: बारिश–बादल की संभावना ग्रहों की उदय–अस्त और चाल परिवर्तन के आधार पर पंडित गौतम ने बताया कि माह के अंत में बारिश, बादल, बूंदाबांदी, ओलावृष्टि और पर्वतीय क्षेत्रों में हिमपात की संभावना बन रही है। उन्होंने कहा कि बिजली–गर्जन और मौसम में अचानक बदलाव के योग भी निर्मित हो रहे हैं।

राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में हलचल गौतम के अनुसार ग्रह स्थिति संकेत दे रही है कि प्रदेश की राजनीति में विस्तार और बदलाव की संभावनाएं बन रही हैं। प्रभावी नेताओं में उठापटक के योग हैं और कोई अप्रिय घटना भी हो सकती है। व्यापार, न्याय और तकनीक में बड़ा प्रभाव पड़ेगा।

ज्योतिषीय विश्लेषण के अनुसार

Advertising
  • बुध के मार्गी होते ही बाजार में तेज उतार–चढ़ाव हो सकता है।
  • कुछ वस्तुओं के दाम बढ़ने के संकेत हैं, जबकि बढ़ी हुई कीमतों में कमी भी संभव है।
  • न्याय व्यवस्था पर शनि की सीधी चाल सकारात्मक असर डालेगी और लंबे समय से चल रहे मामलों में निर्णय की संभावना बढ़ेगी।
  • वैज्ञानिक और तकनीकी क्षेत्र में भी नए प्रयोग और प्रगति के संकेत हैं।

किन राशियों को मिलेगा लाभ मेष, मिथुन, कर्क, सिंह, धनु और मीन राशि के जातकों को इस ग्रह परिवर्तन से विशेष लाभ होने की संभावना बताई गई है। रोजगार, पदोन्नति और अटके कार्यों में गति आ सकती है। पंडित गौतम ने बताया कि वर्तमान में गुरु कर्क राशि में अतिचारी और वक्री स्थिति में हैं, जो धर्म–ज्ञान और विस्तार के लिए अनुकूल माने जाते हैं। वहीं शनि के मार्गी होने से साढ़े साती और ढैय्या से प्रभावित लोगों को राहत मिलने के योग हैं, हालांकि स्वास्थ्य और आध्यात्मिक चुनौतियां कुछ बढ़ सकती हैं।

मध्यप्रदेश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News

Advertising