Advertising
Home Top stories सतना के कॉलेज में अनैतिक गतिविधियां होने का आरोप: NSUI ने...
Advertising
<

सतना के कॉलेज में अनैतिक गतिविधियां होने का आरोप: NSUI ने प्रदर्शन किया; SDM ने कमरे का ताला खुलवाया तो बिस्तर लगा मिला – Satna News

0
सतना के कॉलेज में अनैतिक गतिविधियां होने का आरोप:  NSUI ने प्रदर्शन किया; SDM ने कमरे का ताला खुलवाया तो बिस्तर लगा मिला – Satna News

सतना के कॉलेज में अनैतिक गतिविधियां होने का आरोप: NSUI ने प्रदर्शन किया; SDM ने कमरे का ताला खुलवाया तो बिस्तर लगा मिला – Satna News

सतना के पीएम श्री शासकीय डिग्री कॉलेज में मंगलवार को एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान कॉलेज के कमरा नंबर 6 को लेकर विवाद खड़ा हो गया, जो पूरे घटनाक्रम का केंद्र बन गया। एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव आनंद पांडे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं

.

ज्ञापन में कॉलेज प्रशासन और कुछ कर्मचारियों पर महिला शिक्षकों के साथ अभद्र व्यवहार करने, अनैतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने और कॉलेज के नाम पर अवैध चंदा वसूली के आरोप लगाए गए। आनंद पांडे ने दावा किया कि इन पैसों का उपयोग सत्ताधारी दलों को राजनीतिक लाभ पहुंचाने में किया जा रहा है।

NSUI कार्यकर्ताओं ने कॉलेज प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की।

कमरे की चाबी मंगवाकर दरवाजा खुलवाया ज्ञापन सौंपने के दौरान माहौल गरमा गया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने कमरा नंबर 6 खुलवाने की मांग की। एनएसयूआई का आरोप था कि इसी कमरे में कॉलेज प्राचार्य और दो अन्य कर्मचारी अनैतिक गतिविधियों में शामिल रहते हैं।

एसडीएम राहुल सिलाडिया और कोलगवां टीआई सुदीप सोनी ने काफी मशक्कत के बाद कमरे की चाबी मंगवाकर दरवाजा खुलवाया। अंदर कमरे के बीचोंबीच एक बिस्तर लगा हुआ मिला, जबकि अलमारियों से पूरा कमरा चारों तरफ से घिरा हुआ था।

Advertising

NSUI कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की यह देखकर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने कॉलेज प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। प्रशासनिक अधिकारियों ने मामले की जांच के बाद उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

वहीं, कॉलेज प्राचार्य एस.सी. राय ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को निराधार बताया है। फिलहाल, इस पूरे घटनाक्रम के बाद सतना डिग्री कॉलेज का कमरा नंबर 6 शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

SDM ने ताला खुलवाया तो कमरे में बिस्तर लगा था, जो अलमारियों से चारों ओर से घिरा था।

पहले छात्राएं भी लगा चुकी गंभीर आरोप प्रदर्शन के बाद कालेज की 2 छात्राओं ने जुलाई माह की घटना का एसडीएम एवं टीआई से जिक्र करते हुए प्राचार्य पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया था कि सर ने अपने पास बुलाया और उनकी सहेली का मोबाइल ले कर इंस्टाग्राम एवं अन्य चैटिंग चेक कर रहे थे। इतने में मोबाइल पर किसी का काल आया तो सर ने कहा कि तुम्हारे बॉय फ्रेंड का फोन आ रहा है।

इसके बाद सहेली को धमकी भरे लहजे में कहा कि तुम्हारे घर वालों को बताना पड़ेगा। छात्राओं ने सवाल खड़े किए कि क्या इस लहजे में बच्चियों से बात की जाती है? छात्राओं ने बताया कि सहेली को अपने ही पास रोक उन दोनों को रूम से बाहर कर दरवाजा बंद कर लिया गया। एसडीएम द्वारा पूछे जाने पर कि आपने शिकायत क्यों नहीं की। तो छात्राओं ने बताया कि कालेज में किससे शिकायत करते कोई सुनने वाला नहीं है।

मध्यप्रदेश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News

Advertising