Advertising
Home Top stories फैक्ट्री में आग, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप: पीड़ित...
Advertising
<

फैक्ट्री में आग, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप: पीड़ित ने एसपी से शिकायत की, 5 साल से परेशान करने का दावा – Chhatarpur (MP) News

0
फैक्ट्री में आग, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप:  पीड़ित ने एसपी से शिकायत की, 5 साल से परेशान करने का दावा – Chhatarpur (MP) News

फैक्ट्री में आग, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप: पीड़ित ने एसपी से शिकायत की, 5 साल से परेशान करने का दावा – Chhatarpur (MP) News

छतरपुर में सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र से जुड़ा एक परिवार बुधवार को एसपी कार्यालय पहुंचा। परिवार ने शिकायत की कि दो महीने पहले उनकी फैक्ट्री में आग लगाई गई थी, लेकिन पुलिस आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। इसके बजाय, पुलिस ने उनके खिलाफ मा

.

पीड़ित विनोद कुशवाहा अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ एसपी कार्यालय के गेट के सामने बैठ गए। पुलिस के कई बार समझाने पर भी वे अपनी बात पर अड़े रहे। उन्होंने कहा कि आरोपी उन्हें पांच साल से धमकी दे रहा है और परेशान कर रहा है। उनकी फैक्ट्री में आग लगा दी गई, लेकिन पुलिस ने उल्टा मामला दर्ज कर दिया है। विनोद ने एफआईआर मिलने तक नहीं उठने की बात कही। कुछ देर बाद पुलिस के समझाने पर वे अंदर गए और शिकायती आवेदन दिया।

फैक्ट्री में आग लगाने का आरोप विनोद कुशवाहा ने आरोप लगाया कि व्यापारी संगठन के अध्यक्ष लालू लालवानी ने दो महीने पहले उनकी फैक्ट्री में आग लगाई थी। उन्होंने यह भी बताया कि लालू उन्हें पांच साल से परेशान कर रहे हैं, कभी नोटिस दिलवाते हैं तो कभी फैक्ट्री पर छापा पड़वा देते हैं। विनोद के अनुसार, लालू ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी है। लालू का कहना है कि विनोद ने वार्ड पार्षद चुनाव में उन्हें वोट क्यों नहीं दिया।

आग लगने से 5 लाख का हुआ था नुकसान यह आग 15 अगस्त की रात करीब 1 बजे बड़ी बगराजन मंदिर के पास गली नंबर एक स्थित विनोद कुशवाहा की बताशा फैक्ट्री में लगी थी। इस घटना में लगभग 5 लाख रुपये का नुकसान हुआ था। हालांकि, पुलिस ने अब तक यह खुलासा नहीं किया है कि आग किसने लगाई थी।

इस घटना के बाद 16 अगस्त को कुशवाहा समाज और व्यापारी संगठन के लोगों ने सिटी कोतवाली में लालू लालवानी के खिलाफ शिकायती आवेदन दिया था।

Advertising

सिटी कोतवाली थाना प्रभारी अरविंद गांधी ने बताया कि लालू लालवानी ने फैक्ट्री में आग लगने से पहले विनोद के साथ मारपीट के सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराए थे। इसके दो दिन बाद विनोद की फैक्ट्री में आग लगी। विनोद ने लालू पर आग लगाने का आरोप लगाया, लेकिन वे कोई प्रमाण उपलब्ध नहीं करा पाए।

मध्यप्रदेश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News

Advertising