Advertising
Home Top stories ससुर ने बहू को कनाडा भेजा, 30 लाख रुपए खर्च: अब...
Advertising
<

ससुर ने बहू को कनाडा भेजा, 30 लाख रुपए खर्च: अब परिवार से नाता तोड़ा, केस में फंसाने की धमकी – Jagraon News

0
ससुर ने बहू को कनाडा भेजा, 30 लाख रुपए खर्च:  अब परिवार से नाता तोड़ा, केस में फंसाने की धमकी – Jagraon News

ससुर ने बहू को कनाडा भेजा, 30 लाख रुपए खर्च: अब परिवार से नाता तोड़ा, केस में फंसाने की धमकी – Jagraon News

अपने बेटे को कनाडा भेजने के सपने में एक पिता ने अपनी सारी जमा पूंजी दांव पर लगा दी, लेकिन उस सपने ने उनके परिवार की खुशियां छीन लीं। लुधियाना के सवद्दी कलां निवासी हरदीप सिंह ने अपने बेटे की पत्नी को कनाडा भेजने पर करीब 30 लाख रुपए खर्च किए, इस उम्मी

.

लेकिन विदेश पहुंचते ही बहू ने पति से नाता तोड़ लिया और ससुराल पक्ष को झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकियां देनी शुरू कर दीं। थाना सिधवां बेट पुलिस ने हरदीप सिंह की शिकायत पर उसकी पुत्रवधु जोबनप्रीत कौर, उसके पिता सुखवीर सिंह और मां अमरजीत कौर (निवासी जनेतपुरा, लुधियाना) के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।

पुलिस ने शुरू की भारत प्रत्यर्पण की कानूनी कार्रवाई

मुख्य आरोपी जोबनप्रीत कौर फिलहाल कनाडा में रह रही है। पुलिस ने उसके भारत प्रत्यर्पण के लिए कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। हरदीप सिंह ने 28 मई को जिला लुधियाना ग्रामीण पुलिस प्रमुख एसएसपी डॉ. अंकुर गुप्ता को आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी थी। शिकायत में बताया गया कि शादी से पहले एक एग्रीमेंट हुआ था।

जिसके तहत जोबनप्रीत को कनाडा भेजने, उसकी पढ़ाई और रहने का सारा खर्च पति पक्ष उठाएगा। बदले में जोबनप्रीत को वहां से अपने पति सुखजोत सिंह को बुलाकर पीआर दिलवानी थी। हरदीप सिंह ने बताया कि उन्होंने बहू को कनाडा भेजने में लगभग 30 लाख रुपए खर्च किए। लेकिन कनाडा पहुंचते ही जोबनप्रीत ने पति से संपर्क तोड़ लिया और परिवार से मुंह मोड़ लिया।

Advertising

राजीनामा कर फिर मुकर गए आरोपी

पीड़ित का कहना है कि जब पुलिस में शिकायत दी गई तो आरोपियों ने राजीनामा कर लिया, लेकिन बाद में वे समझौते से मुकर गए। इतना ही नहीं, उल्टा उन्होंने हरदीप सिंह और उनके बेटे को झूठे मुकदमे में फंसाने और जान से मरवाने की धमकियां दीं। इस दौरान सुखजोत सिंह को भारी मानसिक प्रताड़ना से गुजरना पड़ा।

पुलिस जांच और आगे की कार्रवाई

मामले की जांच कर रहे चौकी भूंदड़ी इंचार्ज दलजीत सिंह ने बताया कि कानूनी प्रक्रिया पूरी करके आरोपी दंपती सुखवीर सिंह और अमरजीत कौर को गिरफ्तार किया जाएगा। मुख्य आरोपी जोबनप्रीत कौर को भारत लाने के लिए दिल्ली स्थित कनाडा दूतावास और कनाडा स्थित भारतीय उच्चायोग से सहयोग लिया जा रहा है।

पीड़ित की मांग

हरदीप सिंह ने पंजाब सरकार और पुलिस के उच्चाधिकारियों से गुहार लगाई है कि उनके 30 लाख रुपये की राशि वापस दिलवाई जाए, और तीनों आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई और परिवार ऐसे धोखे का शिकार न बने।

पंजाब की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Punjab News

Advertising