Advertising
Home Top stories एअर इंडिया के बोइंग-787 ग्राउंड करने की मांग: फेडरेशन ऑफ इंडियन...
Advertising
<

एअर इंडिया के बोइंग-787 ग्राउंड करने की मांग: फेडरेशन ऑफ इंडियन पायलट्स ने DGCA से ऑडिट को कहा; अहमदाबाद हादसा बोइंग-787 ड्रीमलाइनर से ही हुआ

0
एअर इंडिया के बोइंग-787 ग्राउंड करने की मांग:  फेडरेशन ऑफ इंडियन पायलट्स ने DGCA से ऑडिट को कहा; अहमदाबाद हादसा बोइंग-787 ड्रीमलाइनर से ही हुआ

एअर इंडिया के बोइंग-787 ग्राउंड करने की मांग: फेडरेशन ऑफ इंडियन पायलट्स ने DGCA से ऑडिट को कहा; अहमदाबाद हादसा बोइंग-787 ड्रीमलाइनर से ही हुआ

  • Hindi News
  • National
  • Pilots Demand Grounding Of Air India Boeing 787 Fleet Over Technical Failures | FIP Urges DGCA Audit

नई दिल्ली6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

फेडरेशन ऑफ इंडियन पायलट्स (FIP) ने शुक्रवार को सिविल एविएशन मंत्रालय से एअर इंडिया के सभी बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमानों को ग्राउंड करने की मांग की।

एक हफ्ते में दो घटनाओं के बाद FIP ने इलेक्ट्रिकल सिस्टम की जांच और डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन(DGCA) से एअर इंडिया का स्पेशल ऑडिट करने की मांग की।

FIP अध्यक्ष कैप्टन सीएस रंधावा ने सिविल एविएशन मंत्री के राममोहन नायडू को इस मामले में पत्र लिखा है। FIP 5,000 पायलटों का प्रतिनिधित्व करता है। मंत्रालय ने अभी कोई जवाब नहीं दिया।

FIP ने कहा-

Advertising

विमानों में बार-बार खराबियां बढ़ रही हैं, खासकर नए इंजीनियर्स द्वारा मेंटेनेंस के बाद। मिनिमम इक्विपमेंट लिस्ट (MEL) रिलीज और रिपीटेटिव स्नैग्स की जांच जरूरी है।

QuoteImage

दरअसल एक हफ्ते में दो बार बोइंग 787 विमानों में खराबी आने के कारण ये मांग की गई है। जून में अहमदाबाद में हॉस्टल पर हुए क्रैश में भी बोइंग-787 ड्रीमलाइनर विमान शामिल था।

9 अक्टूबर: वियना-दिल्ली फ्लाइट AI 154 को दुबई डायवर्ट करना पड़ा था

ऑस्ट्रिया के वियना से दिल्ली के लिए जा रही एअर इंडिया फ्लाइट AI154 को तकनीकी खराबी के कारण दुबई में लैंड कराया गया। एयरलाइन के मुताबिक, फ्लाइट की जांच के बाद दोबारा टेक ऑफ के लिए क्लियरेंस दिया गया। फ्लाइट दुबई से सुबह 8.45 बजे रवाना हुई। सभी यात्री सुरक्षित हैं। प्लेन में ऑटोपायलट, आईएलएस, फ्लाइट डायरेक्टर्स और फ्लाइट कंट्रोल सिस्टम फेल हो गए थे।

4 अक्टूबर: अमृतसर-बर्मिंघम फ्लाइट AI 117 में लैंडिंग के दौरान रैम एयर टर्बाइन (RAT) डिप्लॉय हुआ

अमृतसर से इंग्लैंड के बर्मिंघम जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI-117 (बोइंग ड्रीमलाइनर 787-8) की बर्मिंघम एयरपोर्ट पर 4 अक्टूबर को इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। फ्लाइट ने दोपहर 12:52 बजे अमृतसर से उड़ान भरी थी और करीब 10 घंटे 45 मिनट बाद बर्मिंघम पहुंची थी।

लैंडिंग से पहले विमान की रैम एयर टरबाइन (RAT) अपने आप एक्टिव हो गई, जिसके बाद पायलट ने एहतियातन इमरजेंसी लैंडिंग की। एअर इंडिया ने बताया कि सभी यात्री और क्रू पूरी तरह सुरक्षित हैं। पूरी खबर पढ़ें…

अहमदाबाद हादसे के बाद से FIP कर रहा है मांग

जून 2025 में अहमदाबाद से लंदन गेटविक फ्लाइट AI171 टेकऑफ के समय क्रैश होने के बाद से लगातार कंपनी और यात्री सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। इस हादसे में 270 लोगों की मौत हो गई थी। तभी से FIP बोइंग 787 के इलेक्ट्रिकल सिस्टम की जांच की मांग कर रहा है।

प्लेन क्रैश में पूर्व CM विजय रूपाणी का भी निधन हुआ था

एअर इंडिया की उड़ान संख्या AI 171 अहमदाबाद से लंदन जा रही थी। इसमें 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक समेत कुल 230 यात्री सवार थे। इनमें 103 पुरुष, 114 महिलाएं, 11 बच्चे और 2 नवजात शामिल थे। बाकी 12 क्रू मेंबर्स थे। हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का भी निधन हो गया था।

—————————-

विमान से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

जयपुर एयरपोर्ट पर इंटरनेशनल-डोमेस्टिक फ्लाइट्स ने देरी से भरी उड़ान:दुबई और पुणे और आबू-धाबी जाने वाले पैसेंजर्स हुए परेशान, शेड्यूल बिगड़ा

जयपुर एयरपोर्ट पर शुक्रवार सुबह फिर से फ्लाइट ऑपरेशंस में गड़बड़ी देखने को मिली। इंटरनेशनल और डोमेस्टिक उड़ान समय पर रवाना नहीं हो सकीं। इनमें स्पाइसजेट की दुबई और पुणे फ्लाइट्स के साथ ही एतिहाद की आबू धाबी फ्लाइट आज अपने निर्धारित वक्त पर उड़ान नहीं भर पाई, जिससे पैसेंजर्स को एयरपोर्ट पर परेशान होना पड़ा। पूरी खबर पढ़ें…

कैंसर पेशेंट फ्लाइट में बेहोश होकर सीट से गिरा:रायपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत; इलाज के लिए मुंबई जा रहा था

पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर से मुंबई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में गुरुवार (9 अक्टूबर) को एक यात्री अचानक बेहोश होकर सीट पर गिर पड़ा। इसके फ्लाइट क्रू ने तुरंत इमरजेंसी प्रोटोकॉल अपनाते हुए विमान की रायपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई। जानकारी के मुताबिक, दोपहर 3 बजे फ्लाइट लैंड होते ही एयरपोर्ट की मेडिकल टीम ने बेहोश युवक को तत्काल माना सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक ब्लड कैंसर का मरीज था। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

BUSINESS की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – BUSINESS
News

Advertising