हरियाणा के ओलिंपियन नीरज चोपड़ा ने शादी की: पत्नी टेनिस प्लेयर, हनीमून के लिए विदेश गए, भारत आने पर रिसेप्शन पार्टी होगी – Panipat News

1
हरियाणा के ओलिंपियन नीरज चोपड़ा ने शादी की:  पत्नी टेनिस प्लेयर, हनीमून के लिए विदेश गए, भारत आने पर रिसेप्शन पार्टी होगी – Panipat News

हरियाणा के ओलिंपियन नीरज चोपड़ा ने शादी की: पत्नी टेनिस प्लेयर, हनीमून के लिए विदेश गए, भारत आने पर रिसेप्शन पार्टी होगी – Panipat News

नीरज चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर पत्नी के साथ शादी की फोटो शेयर की हैं।

हरियाणा के रहने वाले ओलिंपियन नीरज चोपड़ा ने शादी कर ली है। नीरज ने रविवार रात सोशल मीडिया अकाउंट्स पर शादी की तस्वीरें शेयर कीं। अब वह हनीमून के लिए अपनी पत्नी के साथ विदेश चले गए हैं। उन्होंने सोनीपत के लड़सौली गांव की रहने वाली टेनिस प्लेयर हिमानी म

.

नीरज ने लिखा- ‘जीवन के नए अध्याय की शुरुआत अपने परिवार के साथ की।’ परिवार ने शादी के बारे में किसी को सूचना नहीं दी थी। नीरज की पोस्ट के बाद रिश्तेदार और पड़ोसी रात को ही उनके पानीपत स्थित खंडरा गांव में उनके घर पहुंचे और बधाइयों का दौर शुरू हो गया।

नीरज की पत्नी हिमानी मोर के पिता चांद राम स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) से करीब 2 महीने पहले ही रिटायर हुए हैं। हिमानी के पिता ने गांव में खेल स्टेडियम बनाया हुआ है। वह यहां खिलाड़ियों को सर्कल कबड्‌डी खिलाते हैं।

नीरज के चाचा सुरेंद्र चोपड़ा ने दैनिक भास्कर को बताया कि शादी का कार्यक्रम बहुत ही गुपचुप तरीके से रखा गया था। शादी में सिर्फ लड़का और लड़की के परिवार के सदस्य शामिल हुए। गांव और रिश्तेदारी में भी किसी को शादी के बारे में नहीं पता था। यह शादी 17 जनवरी को भारत में हुई है।

नीरज-हिमानी की शादी की तस्वीरें

पत्नी हिमानी के साथ फेरे की रस्म निभाते नीरज चोपड़ा।

नीरज चोपड़ा की मां सरोज देवी शादी की रस्में निभाती हुईं।

फेरे की रस्म के दौरान नीरज चोपड़ा और उनकी पत्नी हिमानी। साथ में दोनों परिवारों के सदस्य भी बैठे हुए हैं।

मनु भाकर से चलीं थी शादी की अटकलें

पेरिस ओलिंपिक में सिल्वर मेडल जीतने के बाद नीरज की ओलिंपियन शूटर मनु भाकर से शादी की चर्चाएं चली थीं, लेकिन परिवार के लोगों ने इस बात से इनकार कर दिया था। तब मनु भाकर की मां सुमेधा ने कहा था कि वो (मनु) अभी बहुत छोटी हैं। अभी इस बारे में नहीं सोचा है। भगवान जो चाहेंगे, भविष्य में वही होगा।

वहीं नीरज चोपड़ा के परिवार ने कहा था कि नीरज की उम्र अभी देश के लिए और खेलने की है। नीरज भी हमेशा देश के लिए अभी और मेडल लाने की बात कहते हैं। वे नीरज की शादी तब ही करेंगे, जब वह खुद ही कहेंगे। उन पर शादी का कोई दबाब नहीं होगा।

नीरज चोपड़ा अपने पिता सतीश चोपड़ा और मां सरोज देवी के साथ।

पानीपत के रहने वाले, मोटा कहकर चिढ़ाते थे लोग

नीरज का जन्म 24 दिसंबर 1997 को खंडरा गांव में हुआ। उन्होंने चंडीगढ़ के दयानंद एंग्लो वैदिक कॉलेज से ग्रेजुएशन की। बचपन में नीरज बहुत मोटे थे और इसके लिए उन्हें चिढ़ाया भी जाता था। इसके बाद पिता सतीश चोपड़ा ने नीरज को जिम भेजना शुरू किया।

नीरज की प्रतिभा को सबसे पहले मशहूर भाला फेंक खिलाड़ी जयवीर चौधरी ने पहचाना और वह नीरज के पहले कोच बने। उसके बाद नीरज ने पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में ट्रेनिंग ली। वहां उन्होंने 55 मीटर की थ्रो रेंज हासिल की।

वर्ष 2012 में नीरज लखनऊ में हुई जूनियर चैंपियनशिप में हिस्सा लेने गए और वहां 68.40 मीटर दूर भाला फेंककर रिकॉर्ड बना डाला। उसके बाद नीरज ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। दक्षिण एशियाई खेलों में नीरज के प्रदर्शन के बाद इंडियन आर्मी ने उन्हें राजपूताना राइफल्स में जूनियर कमीशंड ऑफिसर का पद ऑफर किया। इसके बाद उन्हें नायब सूबेदार का पद दिया गया। वर्ष 2016 में नीरज चोपड़ा को औपचारिक रूप से आर्मी में जेसीओ के रूप में शामिल किया गया और ट्रेनिंग के लिए छुट्टी दी गई।

———————

ये खबर पढ़ें…

कौन हैं हिमानी, जिनकी नीरज चोपड़ा से शादी हुई, मां ने बनाया टेनिस स्टार, किराए के मकान में रहीं

हरियाणा के ओलिंपिक मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा की दुल्हन हिमानी मोर स्पोर्ट्स में सोनीपत का जाना माना चेहरा हैं। अपने चचेरे भाई से प्रेरित होकर टेनिस में उतरी हिमानी ने टेनिस में कई खिताब अपने नाम किए हैं। हिमानी वर्तमान में अमेरिका स्पोर्ट्स मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रही हैं। पूरी खबर पढ़ें…

देश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Breaking News News