Advertising
Home Breaking News Hindi जम्मू कश्मीर में कड़ी सुरक्षा के बीच शहरी निकाय चुनाव के लिए...
Advertising
<

जम्मू कश्मीर में कड़ी सुरक्षा के बीच शहरी निकाय चुनाव के लिए मतदान शुरु

183

जम्मू कश्मीर में शहरी निकाय चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान सोमवार सुबह से शुरु हो गया हैं। सूत्रों के मुताबिक मतदान सुबह सात बजे से शुरु होकर शाम चार बजे तक होगा। प्रशासन द्रवरा 4.42 लाख लोगों के वोट डालने की संभावना है। जम्मू कश्मीर में भाजपा और पीडीपी की सरकार गिरने के बाद यह पहली बार है जब जम्मू कश्मीर में लोग चुनाव में हिस्सा ले रहे है।

आतंकियों की धमकी के बीच लोगों का मतदान

इससे पहले आतंकियों नें लोगों को मतदान न करने की धमकी दी है। आतंकियों नें गांव के लोगों से अपील की है की अगर वे घर से बाहर निकल कर मतदान करने के लिए जाएंगे तो उन्हें आतंकियों का सामना करना पडेगा। लेकिन स्थानीयों लोगों नें आतंकियों की धमकी को नज़रअंदाज कर घर से बाहर निकल कर वोट डाल रहे है। इससे साफ़ जाहिर हो गया है की लोगों में अब आतंकियों की धमकी का कोई असर नहीं हो रहा है।

सेना नें कर रखी है कड़ी सुरक्षा

मदतान के लिए सेना नें सुरक्षा को सख़्त किया हुआ है। सुरक्षा इतनी कड़ी है की लोगों को मतदान केंद्र तक आने में भारी सुरक्षा प्रकरणों से गुजरना पड़ रहा है।

Advertising

मोबाइल इंटरनेट सेवाएं सस्पेंड

शहरी निकाय चुनाव की सुरक्षा के लिए घाटी में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को संस्पेंड किया हुआ है। सुरक्षा एजेंसियों को लगता है की सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की अप्रिय घटना का असर चुनाव पर पड़ सकता है।

Advertising