Advertising
Home Breaking News Hindi अकेली महिलाओं को लिफ्ट में देख करता था अश्लील हरकतें, एक महिला...
Advertising
<

अकेली महिलाओं को लिफ्ट में देख करता था अश्लील हरकतें, एक महिला की सूझबूझ ने चढ़ाया पुलिस के हत्थे

249

नई दिल्ली: दिल्ली के ग्रेटर कैलाश से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर आप भी हैरान रहा जाएंगे. जी हां, 30 साल के एक व्यक्ति को महिलाओं के साथ अश्लील हरकतें करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. इस आरोपी को शुक्रवार को गुड़गांव के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स से पकड़ा गया था.

तीन दिन तक इस व्यक्ति ने 6 महिलाओं को अपनी इन हरकतों से खूब परेशान भी किया

बता दें कि इस आरोपी के खिलाफ शिकायत है कि तीन दिन तक इस व्यक्ति ने 6 महिलाओं को अपनी इन हरकतों से खूब परेशान भी किया है. इस मामले में पुलिस का कहना है कि जब बिल्डिंग की लिफ्ट में वह महिलाओं के साथ अकेले होता था तो वह अश्लील हरकतें करने लगता था. स्टार टावर के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में एक क्रिएटिव एजेंसी का ऑफिस है. इसमें काम करने वाली एक महिला ने किसी दूसरी कंपनी में वर्क करने वाले रवि कपूर नाम के फाइनैंस एग्जिक्यूटिव के खिलाफ शिकायत दर्ज की है. जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया. रवि के खिलाफ आईपीसी की धारा 295 (अश्लीलता) और 354-ए (यौन शोषण) और 509 (महिला का अपमान) के तहत गुड़गांव सेक्टर 40 के पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज है.

जब एक महिला द्वारा इसका विरोध किया गया तो गार्डों ने उसे धर दबोचा

शनिवार को रवि को सिटी कोर्ट में पेश किया गया. पुलिस का कहना है कि आरोपी 5 सिंतबर से स्टार टावर के आस-पास मटरगश्ती कर रहा था. जैसे ही बिल्डिंग की सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी गई तो पाया कि उसने कई बार बिल्डिंग की लिफ्ट का प्रयोग किया था. सभी महिलाओं ने शुक्रवार सुबह तक उसकी इन हरकतों को नजर अंदाज किया था. जब एक महिला द्वारा इसका विरोध किया गया तो गार्डों ने उसे धर दबोचा. इसके बाद मौके में पुलिस को सूचित कर बुलाया गया. उसी कॉम्प्लेक्स में रहने वाली अन्य पांच महिलाओं ने भी उसकी शिकायत की.

इन शिकायत करने वाली महिला ने पुलिस को कहा कि मैं अपनी ऑफिस से ग्राउंड फ्लोर तक जा रही थी. इस दौरान रवि पहले से ही लिफ्ट में मौजूद था. अकेले होने की वजह से उसने मेरे साथ अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दी. मैं उस समय उसे नजरअंदाज किया. जैसे ही लाइफ खुली मैं जोर से चिल्लाई और गार्डों ने उसे पकड़कर पुलिस बुला ली.

Advertising
Advertising