Advertising
Home Breaking News Hindi भारत और इसराइल द्वारा बनाई गई मिसाइल सिस्टम खरीदेगी इसराइली नेवी
Advertising
<

भारत और इसराइल द्वारा बनाई गई मिसाइल सिस्टम खरीदेगी इसराइली नेवी

278

अपने दुश्मनों को हमेशा चारों खाने चित करने वाली इसराइली नेवी अपने आर्थिक और रणनीतिक क्षेत्रों  को खतरे से बचाने के लिए बराक 8 मिसाइल डिफेंस सिस्टम की खरीद करेगी। बराक 8 मिसाइल डिफेंस सिस्टम भारत और इसराइल नें मिलकर तैयार किया हैं। एक शीर्ष एओरोस्पेस कंपनी के मुताबिक इस प्रणाली की बिक्री 500 करोड़ डॉलर के पार कर चुकी हैं। इस मिलाइल प्रणाली को इसराइल एअरोस्पेस इंडस्ट्रीज, भारत का DRDO और कुछ अन्य भारतीय रक्षा कंपनियों द्रारा संयुक्त रुप से विकसित किया गया हैं।

 

यह भी पढ़ें : भारत खरीद सकेगा अब रूस से रक्षा हथियार, अमेरिका ने हटाया प्रतिबंध

बराक 8 एक हवाई एवं मिलाइल प्रणाली हैं जो अभी तैयार की जा रहीं हैं। इसराइल नौसेना के साथ-साथ भारतीय नौसेना और वायुसेना इसका इस्तेमाल कर रही हैं। कंपनी ने कहा है कि बराक-8 मिसाइल नौसैना की परिचालन जरुरतों को पुरा करने और उसे भविष्य में आने वाली चुनौतियों से निपटने की दिशा में खरी उतरने में सक्षम हैं। उसकी ताकत को देखने के बाद ही उसका चयन किया गया हैं।

भारत और इसराइल मिलकर रक्षा उत्पाद तैयार कर रहें हैं

भारत और इसराइल मिलकर रक्षा क्षेत्र में रक्षा उपकरणों का उत्पादन कर रहें हैं इससे दोनों देशों के बीच सैन्य ताकतें बढ़ रहे हैं। दोनों देशों के बीच कई ज्याद सैन्य समझौते भी हो रहे हैं। भारत इसराइल से ड्रोन तकनीक भी खरीद रहा है। दुसरी तरफ़ इसराइल भी भारत को अपने रक्षा उत्पादों की बिक्री कर रहा हैं।

यह भी पढ़ें : नए हथियार बनाने पर काम कर रहा है उत्तर कोरिया:अमेरिका

Advertising
Advertising