Advertising
Home Breaking News Hindi राज्यसभा उपसभापति पद के लिए कांग्रेस और बीजेपी में टक्कर
Advertising
<

राज्यसभा उपसभापति पद के लिए कांग्रेस और बीजेपी में टक्कर

165

राज्यसभा में उपसभापति चुनाव के लिए कांग्रेस और बीजीपी नें अपने उम्मीदवारों को मैदान में उतार दिया हैं। कांग्रेस की तरफ़ से बीके हरिप्रसाद हैं तो बीजेपी की तरफ़ से जनता दल युनाइटेड के सांसद हरिवंश है। दोनों ही पार्टीया अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहीं हैं। जीतेगा कौन ये आज तब पता चलेगा जब विभिन्न पार्टिया वोटिंग में हिस्सा लेगी।

बीजेपी का पलड़ा है भारी

बीजेपी की तरफ़ से उम्मीदवार हरिवंश के जितने का पलड़ा भारी बताया जा रहा हैं। शुरु में उनके जितने की उम्मीद कम दिख रहीं थी क्योंकि उनके नाम पर एनडीए के घटक दल सहमत नहीं थे। लेकिन अब धीरे-धीरे एनडीए के सभी दल हरिवंश के नाम पर सहमती दिखाई दे रहे हैं। जिससे बीजेपी के जीतने की उम्मीद बढ़ गई हैं। हरिवंश के जीतने की उम्मीद के साथ कांग्रेंस के जीतने की उम्मीद कम दिखाई दे रहीं हैं। इस वक्त एनडीए का कुनबा कांग्रेस के दलों से काफी मजबूत लग रहा हैं।

उच्च सदन में सदस्यों की मौजूदा संख्या 244 हैं। जिसमें जीत के लिए 123 वोटों की ज़रुरत हैं। भाजपा के सूत्रों से ख़बर आ रहीं है की हरिवंश को 126 सदस्यों का समर्थन हासिल हैं। दुसरी तरफ़ कांग्रेस को हरिप्रसाद को 111 सदस्यों का समर्थन मिलने की उम्मीद हैं। भाजपा को उम्मीद है की हरिवंश को राजद के 91 सदस्यों के अलावा तीन नामित सदस्य और निर्दलीय अमर सिंह का वोट मिलना तय हैं। इसके अलावा उन्हें गैर राजग दलों, अन्नाद्रमुक के 13, टीआरएस के छह, वाईएसआर कांग्रेस के दो और इनेलो के एक सदस्य का समर्थन मिलने का भरोसा हैं। इन्हें मिलाकर हरिवंश के पक्ष में पडने वाले मतों की संख्या 117 तक पहुंचती है। इसके अलावा बीजद के नौ सदस्यों के मत को भी रजग अपने खाते में जोड़ कर तल रहा है।

Advertising