Advertising
Home Breaking News Hindi जब राहुल गाँधी ने मारी आंख और सब बस देखते रह गए
Advertising
<

जब राहुल गाँधी ने मारी आंख और सब बस देखते रह गए

1023

अपने दीवाने का करदे बुरा हाल की अंखियो से गोली मारे. जी हां भैया कुछ ऐसा ही आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी ने सदन में करके दिखाया. चलिए आपको थोडा रिवाइंड में लेकर चलते है. तो हुआ कुछ यू की राहुल गाँधी अपना भाषण देने के बाद अपनी सीट से उठे और तुरंत चल दिए मोदी जी के पास और सीधा उनको एक जादू की झप्पी दे डाली. पूरा सदन इस वाकये को देखने के लिए कुछ इस तरह खड़ा हो गया जैसे सलमान भाई की किसी पिक्चर का कलैमक्स हो.

राहुल गाँधी के इस स्टाइल का सोशल मीडिया पर खूब मज़ाक बनाया जा रहा है. कोई प्रिया प्रकाश से उनके आँख मारने की तुलना कर रहा है तो कही आंख मारने वाले गानों के साथ उनको जोड़ा जा रहा है. उन्ही में से एक गाना है ‘लड़का कमाल है की अंखियो से गोली मारे’. पर जो भी हो आज जादू की झप्पी देख कर सबको मुन्ना भाई mbbs की याद जरुर आ गयी.

यह भी पड़े: राहुल गाँधी का भाषण ट्विटर पर ट्रेंडिंग, लोगो ने लिखा ‘भूकंप आने वाला है’

दरअसल मौका था संसद में अविश्वास प्रस्ताव पर बहस का और कमान थी राहुल जी के हाथ. उनको तो जैसे इसी मौके का इंतज़ार था. भाषण शुरू करते ही एक के बाद एक मुद्दों पर उन्होंने सरकार को बखूबी घेरने की कोशिश की पर उनके राफेल डील पर लगाये आरोप को कुछ ही मिनटों बाद रक्षा मंत्री सीतारमण ने गलत साबित कर दिया.हालाँकि दिल्ली में भूकंप तो नहीं आया पर सोशल मीडिया पर जरुर आ गया है. फेसबुक, इन्स्ताग्राम से लेकर ट्विटर तक हर जगह राहुल ही छाए हुए है.

इस पुरे वाकये पर स्पीकर सुमित्रा महाजन ने नाराज़गी जाहिर की. उन्होंने कहा की राहुल को पीएम की गरिमा का ख्याल रखना चाहिए था. यह सब गलत है.

 

Advertising

 

Advertising