Advertising
Home Breaking News Hindi देश का नाम रोशन करने वाली हिमा दास जूनियर एथलेटिक्स में गोल्ड...
Advertising
<

देश का नाम रोशन करने वाली हिमा दास जूनियर एथलेटिक्स में गोल्ड लाने वाली पहली भारतीय महिला बनी

479

नई दिल्ली: भारत की युवा एथलीट हिमा दास ने भारत का नाम रोशन कर सब का दिल जीत लिया है. दास ने आईएएफ वर्ल्ड अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 400 मीटर प्रतियोगिता में भारत को गोल्ड मेडल में जीत दर्ज कर इतिहास रचा है. काफी सालों बाद यह ऐसी पहली एथलेटिक्स महिला है जिन्होंने ने अपनी मेहनत के बदौलत भारत को गोल्ड हासिल करवाया है.

पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी ढेर सारी शुभकामनाएं 

वहीं इस मौके पर पीएम मोदी ने बधाई देते हुए कहा कि यह जीत आने वाले समय में युवा को प्रेरित करेगी. भारत हिमा दास के इस बेहतरीन प्रदर्शन को लेकर काफी खुश और गर्व महसूस कर रहा है, जिन्होंने विश्व यू 20 चैम्पियनशिप के 400 मीटर में ऐतिहासिक स्वर्ण जीता है. ढेर सारी बधाई.

आपको बता दें कि बीते दिन यानी गुरुवार को फिनलैंड के टेम्पेरे में जारी आईएएफ वर्ल्ड अंडर-20 चैंपियनशिप में ऐतिहासिक कामयाबी के बाद दास को देशभर से बधाइयां मिल रही हैं. इसके अलावा असम के मुख्‍यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने हिमा को जीत की खूब सारी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य और देश के  लिए यह गर्व की बात है.

हिमा ने बनाया है रिकॉर्ड

आपको बता दें कि हिमा ने फिनलैंड के टेम्पेरे में खेले गए फाइनल में 51.46 सेकंड का समय निकालते हुए जीत हासिल की थी. वह इस प्रतियोगिता में सभी आयु वर्गों में गोल्ड जीतने वाली भारत की पहली महिला बन गई है. साल 2016 में नीरज चोपड़ा ने भाला फेंक की प्रतियोगिता में विश्व रिकॉर्ड के प्रयास के साथ गोल्ड जीता था अब इस स्टार खिलाड़ी की सूची में दास भी शामिल हो गई है. हालांकि वो इस चैंपियनशिप के इतिहास में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली ट्रैक खिलाड़ी हैं. हिमा अंडर 20 सत्र में सर्वश्रेष्ठ समय निकालने की वजह से यहां खिताब की प्रबल दावेदार साबित हो पाई है.

यह भी पढ़ें: भारत और इंग्लैंड के बीच आज से आगाज होगी तीन मैचों की वनडे सीरिज

Advertising

इतना ही नहीं अप्रैल में गोल्ड कोस्ट में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों की 400 मीटर प्रतियोगिता में तत्कालीन भारतीय अंडर 20 रिकार्ड 51.32 सेकेंड के समय के साथ छठे पायदान पर रही थीं. इसके बाद उन्होंने गुवाहाटी में राष्ट्रीय अंतरराज्यीय चैम्पियनशिप में 51.13 सेकेंड के रिकॉर्ड के साथ अपने इस रिकॉर्ड प्रदर्शन में सुधार किया. भारतीय एथलेटिक्स महासंघ के अध्यक्ष आदिले सुमारिवाला ने हिमा दास को स्वर्ण पदक जीतने के लिए बधाई दी.

Advertising