बुधवार, 5 अगस्त 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

83 प्रतिशत लोकसभा सांसद हैं करोड़पति : एडीआर रिपोर्ट

एक गैर सरकारी संस्था एडीआर(एसोसीएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स) की एक रिपोर्ट के अनुसार भारतीय लोकसभा में लगभग 83 फीसदी करोड़पति है.

83 प्रतिशत लोकसभा सांसद हैं करोड़पति : एडीआर रिपोर्ट

एक गैर सरकारी संस्था एडीआर(एसोसीएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स) की एक रिपोर्ट के अनुसार भारतीय लोकसभा में लगभग 83 फीसदी करोड़पति है. लोकसभा चुनाव 2014 के शपथ पत्रों का विश्लेषण करके इस रिपोर्ट को तैयार किया गया है. जिन 521 सांसदों का इस रिपोर्ट में विश्लेषण किया गया है उनमे से 521 सांसद करोड़पति पाए गये हैं. इनमे भाजपा के 227, कांग्रेस के 37 और अन्नाद्रुमुक के 29 सांसद है.

विज्ञापन

इसके अलावा इस रिपोर्ट में बताया गया है कि करीब 106 सांसदों ने अपने खिलाफ गंभीर मामलो के आरोप होने की पुष्टि की है. इसके अलावा अपने शपथ पत्रों में करीब 10 सांसदों ने अपने उपर हत्या जैसे मामलो के होने की पुष्टि की है. इन दस में 4 भाजपा के सांसद, जबकि कांग्रेस, लोजपा, रांकपा जैसे क्षेत्रीय दलों से 1-1 सांसद मौजूद हैं. इसके अलावा तकरीबन 10 और सांसदों पर साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के आरोप है.

Wealthy polticians

मालूम हो कि इस रिपोर्ट को प्रस्तुत करने वाली संस्था एक गैर सरकारी संस्था है तथा इसका काम लोकतंत्र की गुणवत्ता को सुधारना है. इसके पहले भी कई विश्लेषणात्मक रिपोर्ट्स इस संस्था की तरफ से ज़ारी की जा चुकी है.      

S

Shekhar

शेखर News4Social के राजनीतिक संवाददाता हैं। वे चुनाव, राजनीति और राष्ट्रीय घटनाक्रम पर रिपोर्ट करते हैं, और विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →