रविवार, 12 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

नाबालिग लड़के ने 80 साल की महिला के साथ की शर्मनाक हरकत

बिहार में एक 80 वर्षीय वृद्ध महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. यह घटना मधुबनी जिले के अंधराठाढ़ी थाना अंतर्गत जमैला गांव का है.

नाबालिग लड़के ने 80 साल की महिला के साथ की शर्मनाक हरकत

बिहार में एक 80 वर्षीय वृद्ध महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. यह घटना मधुबनी जिले के अंधराठाढ़ी थाना अंतर्गत जमैला गांव का है. जहां एक नाबालिग लड़के ने 80 साल की महिला के साथ जबरन बलात्कार किया है. बता दें कि बीते देर रात नाबलिग लड़के ने इस घटना को अंजाम दिया है. जब महिला अपने घर में सो रही थी.

विज्ञापन


नाबालिग लड़का रात के समय महिला के कमरे में घूस गया और महिला ने जब इसका विरोध किया, तो उस लड़के ने उसे जान से मारने की धमकी दी. इस वारदात के बाद महिला ने शोर मचाया, जिसके बाद परिजन और आसपास मौजूद लोग वहां पहुंचे और नाबलिग लड़के को पकड़ कर उसकी पीटाई कर दी, साथ ही उसे पुलिस के हवाले कर दिया.

imgpsh fullsize anim 33


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नाबालिग लड़के को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस की कड़ी पुछताछ करने के बाद लड़के ने अपन गुनाह कबुल कर लिया. वहीं पुलिस अधिक्षक सत्यप्रकाश ने गुरूवार को बताया की पीडीता की मेडिकल जांच सदर अस्पताल से करायी गई है.

यह भी पढ़ें : पुलिस कांस्टेबल निकला नशे का सौदागार


आरोपी लड़के की पहचान मोहम्मद अहमद उर्फ चांद के नाम से की गई है और पुलिस ने उसे 15 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में लेकर उसे रिमांड होम भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

विषयबिहार
PK

Pinki Kumari

पिंकी कुमारी News4Social की क्राइम संवाददाता हैं। वे अपराध, कानून-व्यवस्था और राष्ट्रीय खबरों पर रिपोर्ट करती हैं, और घटनाओं को तथ्यों के आधार पर प्रस्तुत करने का प्रयास करती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →