शुक्रवार, 3 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

12 साल की दिव्यांग के साथ 80 साल के बुजुर्ग ने किया ऐसा काम

असम में एक 12 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया हैं. घटना असम के बिश्वनाथ जिले की है.

12 साल की दिव्यांग के साथ 80 साल के बुजुर्ग ने किया ऐसा काम

असम में एक 12 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया हैं. घटना असम के बिश्वनाथ जिले की है. जहां पर 80 साल के बुजुर्ग ने 12 साल की लड़की के साथ घिनौनी हरकत की है. पीड़ित लड़की दिव्यांग बताई जा रही है और आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है.

विज्ञापन


आरोपि के गिरफ्तार होने के बाद पुलिस ने इस मामले की छानबीन करना शुरू कर दिया. जिसमें पुलिस को पता चला कि आरोपी बुजुर्ग का नाम अनिल सैकिया है. पुलिस ने कहना है कि 80 साल के बुजुर्ग ने 12 साल की दिव्यांग बच्ची के साथ दुष्कर्म किया है. आरोपी को स्थानिय लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया.


बता दें कि उस वक्त लड़की अपने घर में अकेली थी और उसे अकेले देखकर आरोपी ने उसके साथ ऐसी शर्मनाक घटना को अंजाम दिया, तभी आसपास के लोगों ने उसे गुनाह करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया, जिसके बाद में 'विलेज डिफेंस पार्टी' के कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया.

imgpsh fullsize anim 1 11


इतना ही नहीं बताते चले कि अभी हाल में ही कर्बी अंगलोंग जिले में बलात्कार की एक घटना सामने आई थी. जिसमें आरोपी हकीम हुसैन अली को गांव वालों ने पीट पीट कर मार डाला था. बताया जा रहा है कि आरोपी व्यक्ति पेशे से हकीम था और इलाज के बहाने महिलाओं के साथ बलात्कार किया करता था.

यह भी पढ़ें : नाबालिग का अपहरण कर किया गलत काम, फिर फेंका पार्क में


यह मामला जब पुलिस के पास गया, पुलिस वालो का कहना था कि हकीम ने 22 साल की नेत्रहीन लड़की को नशीली दवा पिलाकर उसके साथ बलात्कार किया था. जब गांव वालों को इस बात का पता चला तो गांव के लोगों ने उसे बुरी तरह से पीटा. जिसके बाद उसकी मौत हो गई.

PK

Pinki Kumari

पिंकी कुमारी News4Social की क्राइम संवाददाता हैं। वे अपराध, कानून-व्यवस्था और राष्ट्रीय खबरों पर रिपोर्ट करती हैं, और घटनाओं को तथ्यों के आधार पर प्रस्तुत करने का प्रयास करती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →