सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी 7th Pay Commission लागू होने से सैलरी में होगा इजाफा
गुजरात सरकार राज्य के लाखों कर्मचारियों और पेंशनधारकों के लिए इस नए साल काफी बेहतरीन सौगात लेकर आई है।
गुजरात सरकार राज्य के लाखों कर्मचारियों और पेंशनधारकों के लिए इस नए साल काफी बेहतरीन सौगात लेकर आई है। 1 जुलाई 2019 से से कर्मचारियों और पेंशनधारकों 17 प्रतिशत का महंगाई भत्ता मिलेगा। पहले महंगाई भत्ते यानि की (Dearness allowance) 12 प्रतिशत मिलता था।
गुजरात के उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल के अनुसार नया डीए जनवरी के वेतन के साथ मिलेगा. वहीं, संबंधित एरियर का भुगतान दो से तीन किश्तों में किया जाएगा. पटेल के मुताबिक, एरियर के भुगतान को लेकर जल्द फैसला लिया जाएगा. उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल के तरफ से यह भी बयान आया कि राज्य सरकार ने यह फैसला केंद्रीय कर्मचारियों को मिलने वाले डीए के अनुरूप करने के लिए लिया है।

अगर 7th Pay Commission को लागू किया जाए तो सरकारी खजाने पर 1821 करोड़ रुपये सालाना का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा, खबर यह भी है की पंचायत कर्मचारियों को भी इस बदलाव का फायदा मिलेगा। गुजरात सरकार ने 3 प्रतिशत का इजाफा पिछले ही साल डीए में किया था। इसकी वजह से सरकारी खजाने पर 1071 करोड़ रुपये सालाना का अतिरिक्त बोझ बढ़ गया था।
यह भी पढ़ें : गरीबी से उठकर बना इनकम टैक्स इंस्पेक्टर
यह बदलाव पिछले साल जनवरी 2018 में लागू हुआ था। यह बेशक तोर पर गुजरात में कार्यरत सरकारी कर्मचारियों के लिए सरकार की तरफ से एक बेहतरीन तोहफा है जिससे लाखो कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।



