रविवार, 12 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

12 दोस्तों ने की हैवानियत की सारी हदे पार, सुनकर लोगों की कांप उठी रूह

बलात्कार जैसी घटना दिन पर दिन बढ़ती जा रही है. बलात्कारी मासूम लड़कियों की ज़िन्दगी से इस तरह से खेल रहे है.

12 दोस्तों ने की हैवानियत की सारी हदे पार, सुनकर लोगों की कांप उठी रूह

बलात्कार जैसी घटना दिन पर दिन बढ़ती जा रही है. बलात्कारी मासूम लड़कियों की ज़िन्दगी से इस तरह से खेल रहे है. जैसे कि कोई छोटा बच्चा अपने खिलौनो के साथ खेल कर खराब होने पर उसे बाहर फेंक देता है. ठीक उसी तरह बलात्कारी अपनी हैवानियत की सारी हदे पार कर देते है. एक ऐसा ही मामला साइप्रस का है जहां पर 12 दोस्तों ने मिलकर लड़की के साथ बलात्कार जैसी घटना को अंजाम दिया है.

विज्ञापन


एक 19 साल की लड़की ने बताया है कि जब वह होटल में देर रात एक लडके के कमरे में गई तभी थोड़ी ही देर में वहां पर उस लड़के के दोस्त भी आ गये. जहां पर सभी ने उस लड़की के साथ ऐसी सर्मनाक घटना को अंजाम दिया है. जिसकों सुनकर किसी की भी रूह काप उठेगी. सोचने वाली बात यह हैं कि आजकल के लोग इतने पढ़ें लिखे और खुले विचारों के होने के बावजूद भी इतनी गिरी हुई हरकतें कर सकते है.

imgpsh fullsize anim 4 9


बताते चले कि लड़की ब्रिटिश की थी और वह एक बजट रिसॉर्ट में ठहरी हुई थी. ऐसा खुद लड़की ने कहा है. वह एक लड़के के साथ कमरे में थी. उसने और उसके दोस्तों ने मिलकर उसका रेप किया है. ब्रिटिश लड़की ने इसकी शिकायत पुलिस में की, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत ही मामले को दर्ज करते हुए, सभी 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.


लड़की ने पुलिस को बताया कि वो सभी लड़के इजरायल के थे. उन लड़कों ने उसे तभी छोड़ा जब वह बेहोश हो गई. इतना ही नही लड़की के शरीर में काफी चोट के निशान भी पाये गए है, साथ ही लड़की ने कहा कि वह आइलैंड कंट्री साइप्रस के अयी नपा में पैम्बोस नपा रॉक्स होटल में ठहरी हुई थी. यह घटना उसी होटल के दूसरे फ्लोर के उस कमरे में हुई जहां पर वो लड़के रह रहे थे

imgpsh fullsize anim 3 11

हालांकि, लड़की ने पुलिस को यह भी बताया है कि वह एक लड़के के साथ पहले भी संबंध बना चुकी है फिलहाल पुलिस ने इस मामले से संबंधित सभी बलात्कारियों को गिरफ्तार कर उन्हें गुरूवार को कोर्ट में पेश किया है. वहीं पुलिस डीएनए की जांच में जुट गई है


पुलिस ने कहना है कि लड़की को अब नए होटल में शिफ्ट किया गया है. इतना ही नहीं उस लड़की को काउंसिलर की सुविधा मुहैया कराई गई है. वहीं जांच अधिकारी का कहना है कि हम हर संभव प्रयास कर रहे है और जांच होने तक उस लड़की को यहां पर रोका गया है.

यह भी पढ़ें : महिला के शारीरिक सम्बन्ध बनाने से इंकार करने पर शख्स ने उठाया ये कदम


लड़की का कहना है कि वह इस होटल में सुरक्षित महसूस नहीं कर रही हैं. हालांकि इस केस में पकड़े गए लड़कों के वकील का कहना है कि उन्हें उम्मीद है कि सभी को छोड़ दिया जाएगा. यहां पर यह सवाल उठता हैं कि अगर आरोपी को ऐसे ही छोड़ा गया, तो क्या लड़कियां अपने घरों से बाहर निकल पाएगी?

PK

Pinki Kumari

पिंकी कुमारी News4Social की क्राइम संवाददाता हैं। वे अपराध, कानून-व्यवस्था और राष्ट्रीय खबरों पर रिपोर्ट करती हैं, और घटनाओं को तथ्यों के आधार पर प्रस्तुत करने का प्रयास करती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →