Advertising
Home Top stories हनुमान अवतार की कथा सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु: रूण्डेड़ा में शिवमहापुराण...
Advertising
<

हनुमान अवतार की कथा सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु: रूण्डेड़ा में शिवमहापुराण कथा का समापन, भजनों पर शिव भक्तगण खूब झूमे – Udaipur News

0
हनुमान अवतार की कथा सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु:  रूण्डेड़ा में शिवमहापुराण कथा का समापन, भजनों पर शिव भक्तगण खूब झूमे – Udaipur News

हनुमान अवतार की कथा सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु: रूण्डेड़ा में शिवमहापुराण कथा का समापन, भजनों पर शिव भक्तगण खूब झूमे – Udaipur News

उदयपुर के रूण्डेड़ा में शिवमहापुराण कथा के समापन के दौरान झुमते हुए भक्तगण।

वल्लभनगर के ग्राम पंचायत रूण्डेड़ा के मेनारिया समाज के नोहरे में चल रही शिवमहापुराण कथा का समापन हुआ।

.

कथाव्यास पंडित माणकचंद मेनारिया ने श्रद्धालुओं को गोपेश्वर महादेव, भगवान शिव-पार्वती विवाह, भगवान गणपति एवं कार्तिकेय जन्म, हनुमान अवतार, गणेशजी के विवाह के प्रसंग में कार्तिकेय के क्रॉच पर्वत पर जाने तथा महादेव के नारी रूप धारण कर गोकुल पधारने जैसे रोचक और प्रेरक प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया।

कथावाचक के मुखारविंद से कथा श्रवण करते हुए उपस्थित श्रद्धालु भक्ति रस में डूब गए और कथा के प्रसंगों के दौरान भावविभोर होकर जयघोष से पूरा पांडाल गूंज उठा।

कथा श्रवण के लिए रूण्डेड़ा, मेनार, गवारड़ी, खरसान, पानेरियो की मादड़ी, छपरा, अगोरिया, बडगांव, उदयपुर सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। पूरा वातावरण हर हर महादेव के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। पुरे आयोजन में कार्यकर्ताओं ने बिजली, पानी, प्रसाद वितरण, पार्किंग एवं अन्य व्यवस्थाओं का उत्कृष्ट संचालन किया।

Advertising

रूण्डेड़ा में शिवमहापुराण कथा के समापन पर सम्मान करते हुए।

शारीरिक शिक्षक गोपीलाल हरजोत एवं मोतीलाल भट्ट ने बताया कि यह आयोजन मंशापूर्ण महादेव व्रतधारियों की ओर से किया गया, जिसमें गांव में भक्ति, ज्ञान और भजन संध्या का क्रम चलता रहा। श्रद्धालुओं ने कथा के बीच भक्ति गीतों पर उत्साहपूर्वक नृत्य किया और धार्मिक उल्लास का आनंद लिया। चा

अंतिम दिन महा आरती व प्रसाद वितरण के साथ कथा का समापन हुआ। आयोजन में मुख्य रूप से उदयलाल भट्ट, पूर्व उपप्रधान मोहनलाल मेनारिया, गणेशलाल छपन्या, केसरीमल भट्ट, गोपाल हरजोत, रामचंद्र मेनारिया, बद्रीलाल मेनारिया, रामेश्वरलाल तोलावत सहित कई कार्यकर्ता सक्रिय रहे।

समापन पर ग्रामीणों ने कथावाचक पंडित माणकचंद मेनारिया का मेवाड़ी परंपरा अनुसार लाल पाग, तिलक एवं उपरणा से स्वागत-सम्मान किया।

समापन अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में बार अध्यक्ष रमेश सांगावत, अखिल भारतीय मेनारिया ब्राह्मण समाज के पूर्व कोषाध्यक्ष बद्रीलाल मेनारिया (गवारड़ी), सेवानिवृत्त सहायक कृषि अधिकारी मांगू गिरी गोस्वामी, अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी गोपाल मेनारिया, रिटायर्ड एसआई लक्ष्मीलाल मेनारिया, अखिल भारतीय मेनारिया ब्राह्मण समाज निर्माण समिति पूर्व अध्यक्ष अंबालाल मेनारिया आदि मौजूद रहे।

इनपुट : सुरेश मेनारिया

राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News

Advertising