Advertising
Home Top stories सोजत के ज्वैलर ने पुलिस पूछताछ के बाद खाया जहर: देर...
Advertising
<

सोजत के ज्वैलर ने पुलिस पूछताछ के बाद खाया जहर: देर रात भी धरने पर बैठे समाज के लोग, नेता गुर्जर बोले कार्रवाई नहीं होने तक बॉडी नहीं उठाएंगे – Jodhpur News

0
सोजत के ज्वैलर ने पुलिस पूछताछ के बाद खाया जहर:  देर रात भी धरने पर बैठे समाज के लोग, नेता गुर्जर बोले कार्रवाई नहीं होने तक बॉडी नहीं उठाएंगे – Jodhpur News

सोजत के ज्वैलर ने पुलिस पूछताछ के बाद खाया जहर: देर रात भी धरने पर बैठे समाज के लोग, नेता गुर्जर बोले कार्रवाई नहीं होने तक बॉडी नहीं उठाएंगे – Jodhpur News


चोरी के एक मामले में चेन्नई पुलिस की पूछताछ के बाद एक ज्वैलर ने जहर खा लिया। इसका पता चलने के बाद उसके दूसरे भाई ने भी जहर खाकर सुसाइड करने की कोशिश की। जिसमें एक भाई की बुधवार को मौत हो गई, जबकि दूसरे भाई का इलाज चल रहा है। घटना के बाद से परिजन और समाज के लोग धरने पर बैठ गए। समाज के लोगों का कहना है कि चेन्नई के महावीर जैन की ओर से पुलिस में मामला दर्ज करवाया गया। इस मामले में जो आरोपी थे उनके साथ मृतक का ऑनलाइन ट्रांजेक्शन हो रखा था। जिसके बाद चेन्नई पुलिस उन्हें पूछताछ के नाम पर कई दिनों से परेशान कर रही थी।
NSUI के युवा नेता पारस गुर्जर ने बताया कि सोजत निवासी विनोद कुमार एवं उनके भाई बुधाराम (निवासी केलवाद सोने चांदी का काम सोजत में करते थे। उनके पड़ोसी गांव के रहने वाले चोरों ने महावीर जैन नाम के आदमी की ज्वैलरी दुकान में चोरी की। इसको लेकर महावीर ने मामला दर्ज करवाया था। इस मामले में पुलिस चोरों को पकड़ नहीं पाई, लेकिन उन चोरों से ऑनलाइन ट्रांजेक्शन होने के नाम पर इन दोनों भाइयों को परेशान किया जाने लगा।
पारस गुर्जर ने बताया उन्हें चेन्नई की पुलिस ने मारपीट की ओर चोरी कबूल नहीं करने पर उनकी जमीन कुर्क करके की धमकियां दी। इसके बाद बदनामी के डर से एक भाई ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया। इसका पता चलने पर दूसरे भाई ने भी जहर खा किया। जिस पर बुधवार शाम को दोनों को सोजत से एम्स हॉस्पिटल लाया गया था। जहां एक भाई विनोद (24) उर्फ वरदाराम गुर्जर की मौत हो गई, जबकि दूसरा भाई बुधाराम (22) अभी एम्स में एडमिट है। इस मामले में विनोद की पत्नी किरण ने सोजत थाने में महावीर जैन के खिलाफ रिपोर्ट दी। जिसमें महावीर जैन नाम के व्यापारी पर जबरन परेशान करने, होटल में चेन्नई की पुलिस को बुलाकर मारपीट करने ओर मानसिक शारीरिक तौर पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए गए हैं। इस मामले में चेन्नई पुलिस के सिपाहियों के खिलाफ भी रिपोर्ट दी गई है। इसमें महावीर जैन के अलावा राहुल मेहता, निखिल सोनी व आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दी गई है। युवा नेता पारस गुर्जर ने कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद और निंदनीय है। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हम सब पीड़ित परिवार के साथ है। हम इस मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हैं और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने तक धरना जारी रहेगा।

राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News

Advertising