सुपौल में अवैध नेपाली करेंसी कारोबार का खुलासा: छापेमारी में 22 लाख से अधिक नकद जब्त, दुकानदार के पिता अरेस्ट – Supaul News h3>
सुपौल के भीमनगर थाना क्षेत्र स्थित सहरसा चौक पर गुरुवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक किराना दुकान से भारी मात्रा में नेपाली और भारतीय मुद्रा बरामद की। वीरपुर एसडीएम नीरज कुमार और एसडीपीओ सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में हुई इस छापेमारी के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। कार्रवाई भीमनगर स्थित चंदन ट्रेडर्स में की गई, जहां अवैध रूप से नेपाली मुद्रा के लेन-देन और एक्सचेंज का कारोबार संचालित होने की सूचना प्रशासन को मिली थी। घंटों चली कार्रवाई, दुकान की तलाशी प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुप्त सूचना मिलने के बाद प्रशासनिक टीम दोपहर करीब एक बजे दुकान पर पहुंची और छापेमारी शुरू की। कई घंटों तक चली कार्रवाई के दौरान दुकान और उससे जुड़े स्थानों की गहन तलाशी ली गई। हालांकि छापेमारी के समय दुकान संचालक चंदन कुमार मौके पर मौजूद नहीं थे। फिलहाल दुकान पर मौजूद उनके पिता सत्यदेव शाह उर्फ दर्पी शाह को पूछताछ के लिए भीमनगर थाना ले जाया गया। वैध दस्तावेज और लाइसेंस प्रस्तुत नहीं किया छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने दुकान से 8 लाख 83 हजार 600 रुपये नेपाली मुद्रा तथा 13 लाख 65 हजार 50 रुपये भारतीय मुद्रा बरामद की। अधिकारियों के अनुसार इतनी बड़ी राशि के संबंध में कोई वैध दस्तावेज, हिसाब-किताब या लाइसेंस मौके पर प्रस्तुत नहीं किया जा सका। प्रारंभिक जांच में बिना अनुमति विदेशी मुद्रा विनिमय का कारोबार किए जाने की बात सामने आई है, जो कानूनन अवैध माना जाता है। एसएसबी के जवानों की तैनाती कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसएसबी 45वीं वाहिनी के जवानों को भी मौके पर बुलाया गया। एसएसबी की मौजूदगी में पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गई। इस दौरान भीमनगर और वीरपुर थाना की पुलिस टीम भी मौके पर मौजूद रही। प्रशासनिक अधिकारियों ने आसपास के लोगों और संबंधित व्यक्तियों से पूछताछ कर कई महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाई हैं। विदेशी मुद्रा का लेन-देन गैरकानूनी
वीरपुर एसडीपीओ सुरेंद्र कुमार ने गुरुवार शाम में बताया कि बिना लाइसेंस विदेशी मुद्रा का लेन-देन पूरी तरह गैरकानूनी है। ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी और बरामद राशि के स्रोत, उपयोग तथा नेटवर्क की विस्तृत जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि मामले में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, चंदन ट्रेडर्स के संचालक चंदन कुमार ने अपने पक्ष में कहा कि उनकी दुकान पर किराना सामान का होलसेल और रिटेल कारोबार होता है। उन्होंने बताया कि गोल्डी मसाला, सरसों तेल, चीनी समेत कई उत्पादों की एजेंसी उनके पास है। सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण नेपाल से आने वाले ग्राहक अक्सर नेपाली मुद्रा में भुगतान करते हैं। बाद में स्थानीय लोग भारतीय मुद्रा देकर नेपाली रुपये ले जाते हैं। उन्होंने दावा किया कि उनका कोई अन्य अवैध कारोबार नहीं है और पूरा मामला सीमावर्ती व्यापारिक लेन-देन से जुड़ा है।
बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – BiharNews