सांसद बर्क के बहनोई पर नर्स से रेप की FIR: पीड़िता बोली- 3 साल ब्लैकमेल कर होटल ले जाकर करता था शोषण, गर्भ निरोधक दवाएं खिलाईं – Sambhal News h3>
संभल में समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क के डॉक्टर बहनोई पर दुष्कर्म का आरोप लगा है। पुलिस ने उनके खिलाफ और उनके पिता के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की है। एक नर्स ने डॉक्टर पर तीन साल तक ब्लैकमेल कर रेप करने का आरोप लगाया। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि डॉक्टर ने उसे गर्भ निरोधक दवाएं खिलाईं और नैनीताल, हल्द्वानी, बरेली, रामपुर जैसे शहरों के होटलों में ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया। डॉक्टर के पिता पर पीड़िता की मां से शिकायत करने पर गाली-गलौज करने का आरोप है। मामला संभल कोतवाली क्षेत्र के गंवा रोड स्थित बिस्मिल्लाह हॉस्पिटल से जुड़ा है। थाना नखासा क्षेत्र के मौहल्ला दीपा सराय गैरतपुरा निवासी डॉ. जैद पुत्र मौहम्मद असलम और उनके पिता मौहम्मद असलम पर एफआईआर दर्ज की गई है। डॉक्टर पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(2) और पिता पर 351(2) के तहत शिकायत दर्ज हुई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह 7 दिसंबर 2022 को बिस्मिल्लाह हॉस्पिटल में नर्स के रूप में काम करने गई थी। उसने आरोप लगाया कि डॉ. जैद उस पर बुरी नजर रखने लगा। 15 सितंबर 2022 को जब उसकी तबीयत खराब हुई, तो डॉ. जैद अस्पताल के ऊपर बने उसके कमरे में आए, उसे दवा दी और चले गए। दवा खाने के बाद वह बेहोश हो गई। अगले दिन सुबह डॉक्टर ने उसे अश्लील तस्वीरें दिखाईं और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने व तस्वीरें वायरल करने की धमकी दी। पीड़िता के अनुसार, डॉक्टर ने उसे तीन साल तक ब्लैकमेल कर बलात्कार किया। उसने 19 अगस्त 2024 तक उसका शारीरिक शोषण किया। बाद में उसने नौकरी छोड़ दी और मुरादाबाद में काम करने लगी। पीड़िता ने बताया कि 2 अक्टूबर 2023 को उसे अस्पताल बुलाया गया और उसके साथ फिर संबंध बनाए गए, साथ ही गर्भ निरोधक दवाएं खिलाई गईं। पीड़िता ने अपनी मां को तीन साल तक हुई घटनाओं के बारे में बताया। जब मां ने डॉक्टर के पिता से शिकायत की, तो उन्होंने उन्हें गंदी गालियां देकर भगा दिया। ASP कुलदीप सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिक की दर्ज कर ली गई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है पीड़िता के बयान दर्ज किए गए हैं, साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar PradeshNews