Advertising
Home Top stories जिस गाने ने कमाए करोड़ों रुपये, कंपोजर को मिला छोटा हिस्सा
Advertising
<

जिस गाने ने कमाए करोड़ों रुपये, कंपोजर को मिला छोटा हिस्सा

8
जिस गाने ने कमाए करोड़ों रुपये, कंपोजर को मिला छोटा हिस्सा


जिस गाने ने कमाए करोड़ों रुपये, कंपोजर को मिला छोटा हिस्सा

अमाल मलिक अपने संगीत से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी और बयानों को लेकर सुर्खियां बटोरते रहते हैं। बीते दिनों अपने परिवार के साथ टसल और बिग बॉस में अपनी दमदार पर्सनालिटी को लेकर भी खूब चर्चा रहे थे। अब हाल ही में अमाल ने संगीत की दुनिया में रॉयल्टी और कमाई को लेकर भी अपनी बात रखी है। जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे कंपोजर के बनाए गाने को लेकर करोड़ों रुपयों में बेचा जाता है और बनाने वाले को इसका खास फायदा नहीं होता। 

गानों को लेकर क्या बोले अमाल मलिक?

ज़ूम से बात करते हुए, अमाल ने बताया कि हालांकि 2020 से रॉयल्टी प्रणाली लागू है, फिर भी गाने के मास्टर अधिकार काफी हद तक लेबल के पास ही रहते हैं। अमाल बताते हैं, ‘2020 से रॉयल्टी सिस्टम लागू है। जावेद अख्तर साहब ने इसके लिए बहुत संघर्ष किया। अभिनेताओं को लगता है कि अगर वे किसी गाने में हैं तो गाना हिट हो जाएगा। यह बात सिर्फ 50 प्रतिशत सच है। बाकी 50 परसेंट श्रेय गीतकार, संगीतकार, निर्देशक और अंत में गायक को जाता है। गायक महत्वपूर्ण हैं, लेकिन वे गाने के रचयिता नहीं हैं। संगीत के इन चारों स्तंभों को गाने पर अधिकार चाहिए। संगीत निर्माताओं को अपने गानों पर अधिकार नहीं होता, लेकिन पश्चिम में इस श्रेणी के लोगों को भी गानों पर अधिकार प्राप्त है।’ अमाल ने रणबीर कपूर अभिनीत फिल्म रॉय के अपने 2015 के गाने सूरज डूबा है का उदाहरण देते हुए इस मुद्दे को रेखांकित किया। उन्होंने कहा, ‘भारतीय प्रणाली के लिहाज से हम पश्चिम से बहुत पीछे हैं।

टेलर स्विफ्ट के पास मास्टर रॉयल्टी है, इसलिए वह एल्बम को वापस खरीदकर उसे अपने तरीके से रिलीज कर सकती हैं। जैसे कि ‘सूरज डूबा है’ गाने के लिए मुझे 8 लाख रुपये मिले, और मैंने वह सब कुछ दे दिया। मुझे घर चलाना था, गाना बनाना था। इसमें ज्यादा से ज्यादा 10 लाख रुपये लगते। गाना 8-10 लाख रुपये में बन गया।’ अमाल के अनुसार, इस गाने ने पिछले कुछ वर्षों में जबरदस्त मुनाफा कमाया है। मेरी समझ के अनुसार, पिछले 12 वर्षों में औसतन इस गाने ने 65 करोड़ रुपये कमाए हैं। उन्होंने कहा कि ‘मैंने 7 साल पहले इसकी समीक्षा की थी। अब तक तो यह 100 करोड़ रुपये कमा चुका होता। अब, जो गाना 10 लाख रुपये में बना था, उसने 100 करोड़ रुपये कमा लिए हैं, जबकि हमें सिर्फ 15-20 लाख रुपये ही मिलने थे। इसमें सब कुछ शामिल है – इंजीनियर, जगह, खाना – सब कुछ, लेकिन रॉयल्टी नहीं।’

बिग बॉस को लेकर बटोरी सुर्खियां

बता दें कि कई सुपरहिट गाने देने के बाद भी अमाल मलिक को अपनी पहचान के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा है। बीते दिनों रियलिटी दुनिया का सुपरहिट शो बिग बॉस में भी अमाल नजर आए थे। इसमें उनकी दमदार पर्सनालिटी को लेकर उन्होंने लोगों का अपना दीवाना बनाया था। 

ये भी पढ़ेंडिनो मोरिया संग कॉन्सर्ट में मौज उड़ाते दिखीं प्रीति जिंटा, फैन्स के साथ शेयर की तस्वीरें

अनुराग डोभाल बने पिता, पत्नी रितिका ने दी खुशखबरी, सोशल मीडिया पर दिखाई बच्चे की पहली झलक

Advertising

Latest Bollywood News

Advertising